एशियाई चैंपियन ईशा सिंह इस साल शानदार प्रदर्शन कर रही हैं और अपने दमदार प्रदर्शन के दम पर वह महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल रैंकिंग में वर्ल्ड की टॉप शूटर बनी हुई हैं. वह इस तीन अलग-अलग स्पर्धाओं में गोल्ड जीत चुकी हैं. ईशा ने मई में जर्मनी के म्यूनिख में हुए आईएसएसएफ वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में वर्ल्ड रिकॉर्ड स्कोर के साथ गोल्ड मेडल जीता था. जबकि जुलाई में चीन के हांगझोऊ में हुए रहे आईएसएसएफ वर्ल्ड कप में उन्होंने गोल्ड पर निशाना लगाया था. वहीं इसी इवेंट में भारत की मनु भाकर ने ब्रॉन्ज अपने नाम किया था.
ईशा इस साल अपने दमदार प्रदर्शन के दम पर महिलाओं की 25 मीटर की वर्ल्ड रैंकिंग में 6326 अंक लेकर टॉप पर हैं. जबकि इस लिस्ट में चौथे स्थान पर हरियाणा की पिस्टल क्वीन मनु भाकर हैं. मनु भाकर के 3965 रेटिंग अंक हैं. वहीं दूसरे स्थान कोरिया की जीन यांग हैं, जबिक चीन की जियारुइक्सुआन शियाओ इस लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं. वहीं पांचवें स्थान पर चीन की कियानक्सुन याओ हैं.

ईशा सिंह: चीन के हांगझोऊ में हुए आईएसएसएफ वर्ल्ड कप में गोल्ड जीतने के बाद (फोटो क्रेडिट: Insta@eshasingh)
25m पिस्टल में महिलाओं की टॉप-10 वर्ल्ड रैंकिंग
- ईशा सिंह- 6326 प्वॉइंट
- जीन यांग- 5834 प्वॉइंट
- जियारुइक्सुआन XIAO- 4498 प्वॉइंट
- मनु भाकर - 3965 प्वॉइंट
- कियानक्सुन याओ- 3861 प्वॉइंट
- पीला ओह- 3372 प्वॉइंट
- डोरेन वेनेकेम्प- 3358 प्वॉइंट
- केमिली जेड्रोज़वेस्की- 3326 प्वॉइंट
- मैथिल्डे लामोले- 3241 प्वॉइंट
- वेरोनिका मेजर- 2690 प्वॉइंट
बताा दें, ईशा सिंह ने म्यूनिख में मौजूदा ओलंपिक चैंपियन यांग जी-इन सहित आठ बेहतरीन शूटर्स के बीच हुए मुकाबले में, एलिमिनेशन राउंड में अपना संयम बनाए रखते हुए फाइनल में 43/50 का स्कोर हासिल किया था. यह स्कोर सीनियर और जूनियर दोनों कैटेगरी में वर्ल्ड रिकॉर्ड है.
ईशा आईएसएसएफ वर्ल्ड कप सीजन में राइफल, पिस्टल और शॉटगन इवेंट्स में भारत के लिए पहला व्यक्तिगत शूटिंग मेडल जीतने वाली खिलाड़ी बनीं थीं. इस गोल्ड मेडल से 21 वर्षीय भारतीय शूटर को दिसंबर में इटली के रोम में होने वाले सीजन-एंडिंग आईएसएसएफ वर्ल्ड कप फाइनल के लिए सीधे क्वालिफिकेशन का मौका भी मिल गया.
ईशा सिंह अभी तक अलग-अलग इवेंट में अभी तक कुल 17 गोल्ड, 8 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज जीत चुकी हैं. उन्हें सबसे अधिक सफलता आईएसएसएफ वर्ल्ड कप और आईएसएसएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप में मिली है.
शूटिंग में वर्ल्ड रैंकिंग किसी एक टूर्नामेंट के आधार पर नहीं, बल्कि बीते एक साल के में खिलाड़ी के प्रदर्शन के आधार पर बनती है. वर्ल्ड रैंकिंग हर महीने की पहली तारीख को जारी की जाती है. वर्ल्ड रैंकिंग के लिए ज़्यादा से ज़्यादा चार आईएसएसएफ चैंपियनशिप के नतीजे गिने जाते हैं. एथलीट सीजन के दौरान सभी आईएसएसएफ चैंपियनशिप में हिस्सा ले सकते हैं, लेकिन हर इवेंट में हर एथलीट को मिले सबसे ज्यादा रैंकिंग पॉइंट्स वाले सिर्फ चार सबसे अच्छे नतीजे ही वर्ल्ड रैंकिंग में गिने जाते हैं.
यह भी पढ़ें: IIM से पीजी डिप्लोमा, श्रीराम कॉलेज से ग्रेजुएशन...निशानेबाजी ही नहीं, पढ़ाई में भी अव्वल हैं मनु भाकर
यह भी पढ़ें: कॉमनवेल्थ चैंपियन बिहार के झंडू कुमार बोले- इनाम से बढ़ाऊंगा सब्जी की दुकान, अब एशियाड में जीतेंगे मेडल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं