जापान के आइची-नागोया में में दो हफ़्ते से भी कम समय में शुरू हो रहे एशियाड से पहले भारतीय एथलीट और पैरा एथलीट अपनी तैयारियों को फ़ाइनल टच दे रहे हैं. ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 - CWG 2026 के चैंपियन खिलाड़ियों को SBI लाइफ इंश्योरेंस और भारतीय पैरालंपिक समिति-PCI ने एकसाथ मिलकर सम्मानित किया और एशियाड में जाने से पहले हौसला बढ़ाया. एथलीटों का फोकस एशियाड पर है. पैरा-एथलेटिक्स के चीफ़ नेशनल कोच डा.सत्यनारायण शिमोगा कहते हैं, “हम इस बार भी खूब मेडल्स जीतेंगे. पिछली बार एशियाड में एबल्ड बॉडी (107 मेडल) और पैरा (111 मेडल) दोनों में 100 से ज़्यादा मेडल जीते थे. इस बार मारी फिर से एबल्ड बॉडी से टक्कर तो होगी, लेकिन इस बार हमारे इवेंट कम कर दिये गये हैं. पिछली बार 300 से ज़्यादा एथलीटों ने 17 स्पोर्ट में हिस्सा लिया था जबकि इस बार क़रीब सवा सौ एथलीट सिर्फ़ 6 स्पोर्ट में हिस्सा लेंगे.”
इनाम के पैसों से सब्जी की दुकान बड़ी करुंगा'
इस सम्मान समारोह के दौरान NDTV से EXCLUSIVE बात करते हुए CWG 2026 में सबसे पहला पदक जीतने वाले बिहार के पावरलिफ़्टर झंडू कुमार कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीतने के बाद आये बदलाव को लेकर कहते हैं, “बिहार सरकार ने मेरे लिए जॉब की घोषणा कर दी है. कुछ कैश पुरस्कार भी मिलेगा. भारत सरकार से भी कुछ कैश इनाम मिला है. अभी मेरे पास सब्जी की दुकान है. इन पैसों से सब्जी की दुकान बड़ी करुंगा. फ़िलहाल फ़ोकस एशियाड में अच्छा कर मेडल जीतने पर है.”
‘सोना जीतकर लाये हैं खरीदकर नहीं!'
हरियाणा की पैरा-शॉटपटर शर्मिला धनखड़ के संघर्ष से कामयाबी की कहानी कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद खूब मशहूर हुईं. SBI-PCI सम्मान समारोह दौरान NDTV से EXCLUSIVE बात करती हुई शर्मिला हंसती हुई कहती हैं, “सरकार ने सोना खरीदने को मना किया है. हम सोना जीतकर लाई हैं.”
सफर अभी खत्म नहीं हुआ है ज्यादा % मेडल्स जीतेंगे'
कॉमनवेल्थ गेम्स में पुरुषों के शॉटपट में गोल्ड जीतने वाले सोमन राणा LOC लाइन ऑफॉ कट्रोल पर पेट्रोलिंग के दौरान माइन्स ब्लास्ट में पांव गंवा चुके थे. मगर वहां से फाइटबैक करते हुए उन्होंने एशियाड 2022 में सिल्वर, वर्ल्ड चैंपियनशिप 2025 में ब्रॉन्ज और कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीते. गोल्ड मेडलिस्ट चैंपियन सोमन राणा के ख़्वाब बड़े हो गए हैं. वो कहते हैं, “हमारा सफर अभी खत्म नहीं हुआ है. एशियाड 2026 और LA 2028 में ओलिंपिक में पदक जीतने हैं. इस बार हमारे एथलीट और स्पोर्ट की संख्या जरूर कम हुई है. लेकिन हम प्रतिशत में ज्यादा मेडल्स जीतेंगे.”
ये भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी को पूर्व दिग्गज की चेतावनी, बोले- 'सफल होना है तो लंबी पारियां खेलो, ईशान किशन से सीखो...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं