Who is Gilberto Mora: वीरवार से मेक्सिको में शुरू हुए फीफा वर्ल्ड कप 2026 में भले ही मुकाबला दक्षिण अफ्रीका और मेक्सिको जैसे छोटे देशों के बीच था रहा, लेकिन मैच की तीव्रता और घटित हुई कुछ बातों ने मुकाबले को ऐतिहासिक तो बना ही दिया, तो वही यह भी बता दिया कि तीन देशों में आयोजित हो रहा इस बार का मेगा टूर्नामेंटों में बहुत ही ज्यादा तीव्र और तेज फुटबॉल होने जा रही है. बहरहाल, इसी मुकाबले में आखिरी पलों में एक 17 साल का युवा खिलाड़ी गिल्बर्टो मोरा किसी ताजे हवा के झोंके की तरह आए और छा गए. स्टेडियम में जमा तमाम मेक्सिको फैंस एक ही सुर में मोरा..मोरा के नारे लगा रहे थे. मोरा की इंट्री के साथ ही फीफा वर्ल्ड कप में 96 साल का रिकॉर्ड टूट गया. सत्रह साल के गिल्बर्टो मोरा ने दुनिया के सामने उपस्थिति दर्ज कराई और वह फीफा विश्व कप खेलने वाले अभी तक के सबसे युवा मैक्सिकन और इतिहास के सबसे छठे युवा खिलाड़ी बन गए.
Gilberto Mora in today's World Cup opener. 🇲🇽
— Marvation (@Marvation_) June 11, 2026
The movement, the touches, the vision, and the passing, everything about his game hints at future greatness.
At just 17, he's already playing with a maturity far beyond his years. pic.twitter.com/nGi1fGNB9P
मोरा....मोरा...मोरा !
इस किशोर खिलाड़ी ने मैच के 65वें मिनट में मैदान पर कदम रखा, जहाँ मैक्सिको सिटी में मौजूद खचाखच भरी भीड़ ने उनका ज़ोरदार स्वागत किया. इस भीड़ में बॉक्सिंग सुपरस्टार कैनेलो अल्वारेज़ भी शामिल थे. 17 साल और 240 दिन की उम्र में मोरा ने एक ऐसा रिकॉर्ड तोड़ दिया जो 1930 में हुए पहले वर्ल्ड कप से कायम था.
मोरा ने मैनुअल "चाकेटास" रोसास को पीछे छोड़ दिया, जो 96 साल पहले फ्रांस के खिलाफ मैक्सिको का प्रतिनिधित्व करते समय 18 साल और 134 दिन के थे. वहीं, वर्ल्ड कप डेब्यू के समय उनसे कम उम्र के केवल पेले (17 साल और 235 दिन), सालोमन ओलेम्बे (17 साल और 185 दिन), फेमी ओपाबुनमी (17 साल और 101 दिन), सैमुअल एटो (17 साल और 99 दिन) और उत्तरी आयरलैंड के नॉर्मन व्हाइटसाइड (17 साल और 41 दिन) थे,
Gilberto Mora vs South Africa https://t.co/qpu4HWj8mm pic.twitter.com/YzGd0EREHo
— yaronn.bnb (@_Yaronn) June 12, 2026
गिल्बर्टो मोरा कौन हैं?
14 अक्टूबर 2008 को दक्षिणी मैक्सिको के टक्स्टला गुतिरेज़ में जन्मे मोरा, क्लब तिजुआना के यूथ रैंक से उभरकर सामने आए और उन्होंने 16 साल के होने से ठीक पहले लीगा एमएक्स में डेब्यू किया. मोरा के पास बतौर मिडफील्डर खिलाड़ी के रूप में आक्रामक, दबाव में भी असाधारण खेल समझ, रचनात्मकता और गजब का धैर्य है. मोरा ने जल्द ही खुद को मैक्सिकन फुटबॉल के सबसे होनहार खिलाड़ियों में से एक के रूप में स्थापित कर लिया. केवल 17 साल के होने के बावजूद वह तिजुआना के लिए 50 से अधिक सीनियर मैच खेल चुके हैं. साल 2025 में चिली में हुए फीफा अंडर-20 वर्ल्ड कप में उनके प्रदर्शन ने मैक्सिको को क्वार्टर फाइनल में पहुचाने में मदद की और इस प्रदर्शन ने उनकी प्रतिष्ठा को और बढ़ाया.
ईएल ट्राई के साथ शानदार उदय
'एल ट्राई' के साथ रिकॉर्ड तोड़ने वाला सफर मोरा का आगे बढ़ना बेहद शानदार रहा है, तो वहीं इससे पहले 2025 में, मुख्य कोच जेवियर एगुइरे ने उन्हें गोल्ड कप क्वार्टर फाइनल में सऊदी अरब के खिलाफ सीनियर इंटरनेशनल डेब्यू का मौका दिया था, जिससे वह मैक्सिको की राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले अब तक के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए. बाद में उन्होंने होंडुरास के खिलाफ सेमीफाइनल में राउल जिमेनेज को एक असिस्ट (गोल करने में मदद) प्रदान किया, जिसके बाद मैक्सिको ने ट्रॉफी अपने नाम की. और अब इस किशोर ने अपनी बढ़ती कहानी में एक और शानदार अध्याय जोड़ दिया है. मोरा 2026 वर्ल्ड कप के सबसे युवा खिलाड़ी भी हैं और अगर वह मैक्सिको के बाकी मैचों में गोल करने में सफल रहते हैं, तो वह टूर्नामेंट के इतिहास में दूसरे सबसे युवा गोलस्कोरर बन सकते हैं.
यह भी पढ़ें: FIFA World Cup 2026: गोल से ज्यादा रेड कार्ड, रोनाल्डो से ज्यादा गोल करने वाले क्विनोनेस का 9वें मिनट में ही धमाका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं