विज्ञापन

AI नकल कांड में घिरा भिंड का यदुनाथ कॉलेज; दूसरा नोटिस मिला, परीक्षा में ये टूल्स यूज कर रहे थे स्टूडेंट्स

भिंड के यदुनाथ कॉलेज में AI और मोबाइल से नकल मामले में प्रशासन ने दूसरा नोटिस जारी किया. CCTV, वीडियो जांच और परीक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे हैं. जानिए कॉलेज प्रबंधन ने क्या स्पष्टीकरण दिया.

AI नकल कांड में घिरा भिंड का यदुनाथ कॉलेज; दूसरा नोटिस मिला, परीक्षा में ये टूल्स यूज कर रहे थे स्टूडेंट्स
भिंड यदुनाथ कॉलेज में AI से नकल मामला: प्रशासन ने दूसरा नोटिस जारी किया

Bhind AI Cheating Case: भिंड के यदुनाथ कॉलेज में परीक्षा के दौरान मोबाइल और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का उपयोग कर नकल किए जाने का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है. वायरल वीडियो के बाद शुरू हुई जांच अब नए मोड़ पर पहुंच गई है. प्रशासन ने कॉलेज प्रबंधन के पहले जवाब को असंतोषजनक मानते हुए दोबारा नोटिस जारी किया है और कई अहम बिंदुओं पर स्पष्टीकरण मांगा है. आरोप है कि परीक्षा के दौरान छात्र मोबाइल पर ChatGPT, Gemini और Google जैसे प्लेटफॉर्म से उत्तर खोजते हुए पाए गए. इस मामले ने न सिर्फ परीक्षा व्यवस्था बल्कि डिजिटल तकनीकों के दुरुपयोग को लेकर भी बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं.

प्रशासन ने फिर जारी किया नोटिस

पीएम श्री एमजेएस कॉलेज के प्राचार्य रामअवधेश शर्मा ने यदुनाथ कॉलेज द्वारा दिए गए जवाब को कमजोर और अधूरा बताते हुए दोबारा नोटिस जारी किया है. इस नोटिस में छह प्रमुख बिंदुओं पर स्पष्ट जानकारी मांगी गई है. प्रशासन का कहना है कि परीक्षा केंद्र संचालन में गंभीर खामियां सामने आई हैं, जिनका जवाब संतोषजनक तरीके से नहीं दिया गया.

Bhind Exam Cheating Case: कॉलेज को जारी किया गया नोटिस

परीक्षा केंद्र की मान्यता पर उठे सवाल

नोटिस में सबसे अहम सवाल यह उठाया गया है कि माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय की परीक्षाओं के लिए केंद्र बनाने की प्रक्रिया क्या थी. कॉलेज से संबंधित पत्राचार की प्रति उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं. इससे साफ है कि परीक्षा केंद्र की मान्यता और प्रक्रिया भी जांच के दायरे में है.

Bhind Yadunath College AI Cheating Case: नकल के दृश्य

CCTV और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

प्रशासन ने यह भी पूछा है कि परीक्षा केंद्र पर CCTV कैमरे क्यों नहीं लगाए गए. सुरक्षा व्यवस्था में कमी को गंभीरता से लिया गया है. साथ ही परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन के उपयोग को रोकने के लिए क्या उपाय किए गए, इसका विस्तृत ब्यौरा भी मांगा गया है.

वायरल वीडियों में क्या कुछ दिख रहा है?

वायरल वीडियो में छात्र मोबाइल फोन के जरिए चैट जीपीटी (ChatGPT), जेमिनी (Gemini) और गूगल (Google) जैसे प्लेटफॉर्म से उत्तर खोजते नजर आए थे. इसके बाद वे उत्तर अपनी कॉपियों में लिख रहे थे. यह मामला शिक्षा जगत में एआई तकनीक के दुरुपयोग को लेकर नई बहस छेड़ रहा है. इस तरह की घटनाओं से परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता प्रभावित होती है.

Bhind Yadunath College AI Cheating Case: नोटिस का जवाब

वायरल वीडियो की सत्यता पर जांच

वायरल वीडियो की भूमिका इस पूरे मामले में महत्वपूर्ण है. यदुनाथ कॉलेज के परीक्षा केंद्र प्रभारी डी के पचौरी ने अपने स्पष्टीकरण में वायरल वीडियो को एडिटेड बताया था. लेकिन प्रशासन ने अब इसकी स्वतंत्र जांच की मांग की है. नोटिस में कहा गया है कि वीडियो की किसी तकनीकी विशेषज्ञ या सक्षम संस्था से जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए. साथ ही यह भी स्पष्ट किया जाए कि वीडियो एडिटेड होने का दावा किस आधार पर किया गया है.

घटना ने बढ़ाई प्रशासनिक सख्ती

बताया जा रहा है कि 5 जून को परीक्षा के दौरान एक छात्र ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था. इसके बाद प्रशासन सक्रिय हुआ और जांच शुरू हुई. दूसरा नोटिस जारी होने के बाद मामले की गंभीरता और बढ़ गई है, और अब कॉलेज प्रबंधन के नए जवाब का इंतजार किया जा रहा है.

राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल

यदुनाथ कॉलेज को पूर्व मंत्री से जुड़ा संस्थान माना जाता है, जिससे इस मामले को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक दोनों स्तरों पर नजरें टिकी हैं. इस घटनाक्रम ने न सिर्फ परीक्षा प्रणाली बल्कि कॉलेज प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं.

यह भी पढ़ें : सतना: नागौद राजघराने में विवाद ने लिया हिंसक रूप; परसमनिया गढ़ी में चली गोली, राजपरिवार की बहू गंभीर

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में मोहर्रम-उर्स पर सख्ती; डीजे और आतिशबाजी बैन, वक्फ बोर्ड का ऐलान, नियम तोड़ने पर जुर्माना

यह भी पढ़ें : खुद के अपहरण की साजिश: बेटे ने दोस्तों संग पिता से मांगी फिरौती, सागर पुलिस ने 2.5 घंटे में खोला राज

यह भी पढ़ें : अमेठी पंचायत मतदाता सूची से स्मृति ईरानी का नाम गायब, DM ने दिए जांच के आदेश; BJP से इन्होंने उठाया मुद्दा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhind Cheating Case, AI Exam Cheating India, Exam Controversy, MP News, Viral Exam Cheating Videos
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com