विज्ञापन

दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल बने नकली ग्राहक, जाल बिछाकर 'फिल्मी स्टाइल' में सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़

दिल्ली के पहाड़गंज में पुलिस ने फर्जी ग्राहक भेजकर एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने चार महिलाओं को मुक्त कराया.

दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल बने नकली ग्राहक, जाल बिछाकर 'फिल्मी स्टाइल' में सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़
दिल्ली पुलिस ने देह व्यापार रैकेट का किया भंडाफोड़
  • दिल्ली पुलिस ने देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया
  • पुलिस ने एक पहाड़गंज में एक बिल्डिंग में रेड कर चार महिलाओं को मुक्त कराया
  • पुलिस ने बिल्डिंग के मालिक के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया है.

राजधानी दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में पुलिस ने देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ किया है. इलाके में एक बिल्डिंग में अवैध रूप से यह काला कारोबार चल रहा था. दिल्ली पुलिस ने गैंग का भंडाफोड़ कर चार महिलाओं को मुक्त कराया. इस मामले में एक 29 साल के आरोपी को गिरफ्तार भी किया गया है. दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल ने खुद नकली ग्राहक बनकर इस पूरे रैकेट को बेनकाब किया.

नकली ग्राहक बनकर पहुंचे कांस्टेबल

मध्य दिल्ली के डीसीपी रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि किराए पर ली गई इमारत से कथित देह व्यापार गिरोह के संचालित होने की सूचना गुरुवार शाम को मिली. उन्होंने बताया कि इसके बाद सूचना का वैरिफाई करने के लिए कॉन्स्टेबल फेरू को नकली ग्राहक बनाकर भेजा गया. कथित गैर-कानूनी गतिविधि की पुष्टि होने के बाद, पुलिस टीम ने उस जगह पर छापा मारा और आरोपी को पकड़ लिया.

चार महिलाओं को कराया मुक्त

न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि छापेमारी के दौरान, इमारत से 20 से 34 साल की उम्र की चार महिलाओं को मुक्त कराया गया. पुलिस ने इस मामले में अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया.

पुलिस ने बताया कि 50 साल के मकान मालिक हरिकिशन उर्फ राजू चैंपियन के खिलाफ भी अलग से कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है. वह द्वारका का निवासी है. उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान कथित गैर-कानूनी गतिविधि से जुड़े सबूत जब्त किए गए. दिल्ली पुलिस इस रैकेट को चलाने में आरोपी की भूमिका की जांच कर रहे हैं और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: दिल्ली में हथियार सप्लाई करने वाले सिंडिकेट का भंडाफोड़, 26 पिस्टल के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Police, Delhi Police News, Delhi Police Crime, Delhi Crime News, Crime News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com