विज्ञापन

मेस्सी या एम्बाप्पे, रेस में कुल 8 खिलाड़ी, कौन तोड़ेगा मिरोस्लाव क्लोज के सबसे ज्यादा गोलों का रिकॉर्ड?

मेस्सी से लेकर एम्बाप्पे तक, जारी फीफा वर्ल्ड कप में कुल आठ खिलाड़ियों के पास मौका है कि वह बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मिरोस्लाव क्लोज का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं. फिलहाल फीफा वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड क्लोज के नाम ही दर्ज है.

मेस्सी या एम्बाप्पे, रेस में कुल 8 खिलाड़ी, कौन तोड़ेगा मिरोस्लाव क्लोज के सबसे ज्यादा गोलों का रिकॉर्ड?
किलियन एम्बाप्पे और लियोनेल मेस्सी

फुटबॉल प्रेमियों के इंतजार का पल समाप्त हो चुका है. प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के 23वें सीजन का आगाज हो चुका है. फीफा वर्ल्ड कप 2026 के आगाज के साथ ही लोगों के दिमाग में ये सवाल भी आने लगा है कि जर्मनी के पूर्व दिग्गज फुटबॉलर मिरोस्लाव क्लोज (Miroslav Klose) का रिकॉर्ड कौन तोड़ सकता है. दरअसल, फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा गोल लगाने का रिकॉर्ड मिरोस्लाव क्लोज के नाम ही दर्ज है. जिन्होंने सर्वाधिक 16 गोल लगाए हैं. मौजूदा समय में ऐसे कई खिलाड़ी हैं जो उनके रिकॉर्ड को तोड़ने के काफी करीब हैं. बात करें उन सक्रिय खिलाड़ियों के बारे में जो जारी सीजन में मिरोस्लाव क्लोज के वर्ल्ड कप को अपने नाम कर सकते हैं, तो इनके नाम कुछ इस प्रकार हैं-

लियोनेल मेस्सी

खास लिस्ट में सबसे पहला नाम अर्जेंटीना के दिग्गज खिलाडी लियोनेल मेस्सी (Lionel Messi) का आता है. 38 वर्षीय मेस्सी फीफा वर्ल्ड कप में कुल 13 गोल दाग चुके हैं. जारी टूर्नामेंट में वह तीन गोल और दागने में कामयाब होते हैं तो वह मिरोस्लाव क्लोज के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे, जबकि चार गोल दागते हुए वह मिरोस्लाव क्लोज को पीछे छोड़ देंगे और फीफा वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल दागने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन जाएंगे. 

किलियन एम्बाप्पे

मिरोस्लाव क्लोज का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने की लिस्ट में फ्रांस के स्टार स्ट्राइकर किलियन एम्बाप्पे (Kylian Mbappe) का भी नाम शामिल है. जिन्होंने प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में खबर लिखे जाने तक कुल 12 गोल किए हैं. जारी टूर्नामेंट में वह पांच गोल करने में कामयाब होते हैं तो वह मिरोस्लाव क्लोज को पीछे छोड़ देंगे.

नेमार

मिरोस्लाव क्लोज का रिकॉर्ड तोड़ने के काफी करीब नेमार भी हैं. नेमार (Neymar) ने फीफा वर्ल्ड कप में खबर लिखे जाने तक कुल आठ गोल लगाए हैं. जारी टूर्नामेंट में वह नौ गोल और दागने में कामयाब होते हैं तो वह मिरोस्लाव क्लोज को पछाड़ देंगे. 

हैरी केन

इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन (Harry Kane) ने फीफा वर्ल्ड कप में अबतक कुल आठ गोल दागे हैं. उनके पास भी नौ गोल लगाकर मिरोस्लाव क्लोज को पीछे छोड़ने का मौका है. 

क्रिस्टियानो रोनाल्डो

खास लिस्ट में पुर्तगाली दिग्गज क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) का भी नाम शामिल है. 41 वर्षीय क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने टूर्नामेंट में कुल आठ गोल दागे हैं और नौ गोल लगाते ही टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा गोल लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे. 

जेम्स रोड्रिगेज

अगर फीफा वर्ल्ड कप 2026 में कोलंबियाई स्टार जेम्स रोड्रिगेज (James Rodriguez) का जलवा देखने को मिलता है तो वह फीफा वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल लगाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन जाएंगे. मगर उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ेगी. क्योंकि वह मिरोस्लाव क्लोज के वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ने से कुल 11 गोल दूर हैं. 

एनंर वेलेंसिया

जेम्स रोड्रिगेज की तरह ही कुछ इक्वाडोर के प्रमुख स्ट्राइकर एनंर वेलेंसिया (Enner Valencia) का भी हाल है. प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में उन्होंने अबतक कुल छह गोल दागे हैं. मिरोस्लाव क्लोज का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने के लिए वेलेंसिया को 11 गोलों की दरकार है.

इवान पेरिसिक

रेस में क्रोएशिया के इवान पेरिसिक (Ivan Perisic) का भी नाम शामिल हैं. जिन्होंने फीफा वर्ल्ड कप में अबतक पांच गोल दागे हैं. अगर वह 12 गोल करने में कामयाब होते हैं तो वह मिरोस्लाव क्लोज का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026: दक्षिण कोरिया ने चेक रिपब्लिक को 2-1 से हराया, ह्वांग इन-बॉम और ओह ह्योन-ग्यू ने दागे निर्णायक गोल

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Other Sports
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com