विज्ञापन

MP Board Second Exam Result 2026: आज शाम 4 बजे जारी होगा 12वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश (MPBSE) आज कक्षा 12वीं बोर्ड की दूसरी परीक्षा का रिजल्ट जारी करने जा रहा है. ये एग्जाम 7 मई से 25 मई 2026 के बीच हुए थे. रिजल्ट को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाना है.

MP Board Second Exam Result 2026: आज शाम 4 बजे जारी होगा 12वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट, ऐसे करें चेक
ओरिजनल मार्कशीट स्कूल से हासिल कर सकेंगे छात्र

माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश (MPBSE) कक्षा 12वीं बोर्ड की दूसरी परीक्षा का रिजल्ट आज जारी करने जा रहा है. माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश ने एक नोटिफिकेशन जारी कर इसकी जानकारी दी और बताया कि 12 जून को शाम 4 बजे कक्षा 12वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जाना है. रिजल्ट को MPBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाना है. ऐसे में जिन भी छात्रों ने इस साल ये एग्जाम दिया है वो आज शाम 4 बजे के बाद अपना रिजल्ट बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकेंगे.

रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया

  1. MPBSE की आधिकारिक वेबसाइट या MP Online Portal पर जाएं.
  2. शाम 4 बजे होमपेज पर "HSSC (Class 12th) Second Exam Result 2026" का लिंक एक्टिव हो जाएगा. इस लिंक पर क्लिक करें.
  3. अपना रोल नंबर और कैप्चा कोड भरकर सबमिट बटन दबाएं.
  4. रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा, इसे डाउनलोड कर लें

माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश (MPBSE) कक्षा 12वीं बोर्ड की दूसरी परीक्षा परीक्षा 7 मई से 25 मई 2026 के बीच सुबह 9 से दोपहर 12 बजे की शिफ्ट में आयोजित की गई थी. बता दें कि इस साल से 12वीं क्साल के पुराने सप्लीमेंट्री सिस्टम को हटाकर छात्रों को अंक सुधारने और पास होने के लिए दूसरी बोर्ड परीक्षा का विकल्प दिया गया है.

JEE Advanced 2025 result out
Photo Credit: प्रतीकात्मक तस्वीर

छात्र याद रखें कि वेबसाइट से केवल प्रोविजनल मार्कशीट की डाउनलोड कर सकेंगे. ओरिजनल मार्कशीट स्कूल से ही हासिल की जा सकेगी. जो कि रिजल्ट जारी होने के बाद एक दो हफ्ते में मिल जाएगी. 

इस साल 2026 में एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं की मुख्य परीक्षा का रिजल्ट पहले के मुकाबले से अच्छा रहा था.रिजल्ट 15 अप्रैल 2026 को जारी किया गया था. इस साल रेगुलर छात्रों को  कुल पास प्रतिशत 76.01% रहा था.

ये भी पढ़ें- MP Board 10 Topper: प्रतिभा सोलंकी का रूटीन फॉलो कर आप भी बन सकते हैं टॉपर, बस इस तरह करनी होगी पढ़ाई

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
MP Board, Mp Board 12 Exam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com