विज्ञापन

त्रिसा-गायत्री ने वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में जीता ब्रॉन्ज मेडल, सेमीफाइनल में हार लेकिन बढ़ाया भारत का मान

ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद का टूर्नामेंट में शानदार सफर सेमीफ़ाइनल में चीन की टॉप  जोड़ी, टैन निंग और लियू शेंगशु से तीन सेट में मिली हार के साथ खत्म हो गया.

त्रिसा-गायत्री ने वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में जीता ब्रॉन्ज मेडल, सेमीफाइनल में हार लेकिन बढ़ाया भारत का मान
विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप: सेमीफाइनल में त्रिषा जॉली और गायत्री गोपीचंद का मुकाबला चीन की जोड़ी से

वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 के विमेंस डबल्स में भारत की त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद का मुकाबला सेमीफाइनल में वर्ल्ड नंबर-1 जोड़ी चीन की लियू शेंग शू और टैन निंग  से हार गई. ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद का टूर्नामेंट में शानदार सफर सेमीफ़ाइनल में चीन की टॉप  जोड़ी, टैन निंग और लियू शेंगशु से तीन सेट में मिली हार के साथ खत्म हो गया. वे यह मुक़ाबला 21-18, 13-21, 8-21 से हार गईं, हार के बाद भी भारत की झोली में आया ब्रॉन्ज मेडल आया है. भारतीय जोड़ी सेमीफाइनल में दुनिया की नंबर 1 चीनी जोड़ी लियू शेंग शू और टैन निंग की कड़ी चुनौती को पार नहीं कर सकी. भले ही फाइनल में पहुंचने का उनका सपना टूट गया, लेकिन ब्रॉन्ज मेडल जीतना एक बड़ी उपलब्धि है

इससे पहले दोनों ने क्वार्टरफाइनल में चीन की जिया यी फान और झांग शू शियान को 16-21, 21-15, 21-13 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी. बता दें कि भारत ने पिछली बार 2011 में महिला युगल में विश्व चैंपियनशिप में पदक जीता था. तब ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा ने लंदन में कांस्य पदक हासिल किया था.

पहले गेम जीतने के बाद पिछड़ी भारतीय जोड़ी

भारतीय जोड़ी ने शानदार परफॉर्मेंस करते हुए पहला गेम 21-18 से जीता. दूसरे गेम में मुकाबला कड़ा था और स्कोर 12-12 से बराबर था, लेकिन इसके बाद निंग और शेंगशु ने दबदबा बनाते हुए 21-13 से गेम जीता और मैच को निर्णायक गेम तक पहुंचाने में सफल रहीं. चीनी जोड़ी ने अपना दबदबा बनाए रखा और आखिर में निर्णायक गेम को 21-8 से जीत जीतकर फाइनल में अपनी जगह बना ली. 

ये भी पढ़ें- नीरज चोपड़ा दूसरे स्थान पर रहे, पथिरागे ने लुसाने डायमंड लीग में खिताब जीता, जानें किसने कितना दूर फेंका भाला

ये भी पढ़ें- Lausanne Diamond League: नीरज चोपड़ा टॉप-10 से बाहर, अरशद से भी पीछे पथिरागे! जानिए जैवलिन थ्रो इतिहास के 10 सबसे बड़े थ्रो

ये भी पढ़ें- IND vs SL: कुलदीप की छुट्टी, सारांश का डेब्यू? दूसरे टेस्ट के लिए गौतम गंभीर के सामने प्लेइंग XI की चुनौती

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Other Sports, Badminton
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com