विज्ञापन

टॉप कंपनी का इंजीनियर, 60 लाख पैकेज; मामूली विवाद में ससुरालियों ने पीट-पीटकर मार डाला, CCTV ने खोले राज

दिल्ली पुलिस ने इंजीनियर विनय गुप्ता की हत्या के मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए लोगों में विनय की पत्नी रेखा, उनके दो भाई और भाभी शामिल हैं. मामले की आगे की जांच चल रही है.

टॉप कंपनी का इंजीनियर, 60 लाख पैकेज; मामूली विवाद में ससुरालियों ने पीट-पीटकर मार डाला, CCTV ने खोले राज
इंजीनियर विनय और उनकी पत्नी रेखा की पुरानी तस्वीर और CCTV फुटेज में विनय को कंधे पर उठा कर लाते पड़ोसी.
NDTV
  • दिल्ली में सॉफ्टवेयर इंजीनियर विनय गुप्ता की पत्नी और उसके परिवार के सदस्यों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी.
  • विनय गुप्ता की पत्नी रेखा ने बच्चे की दवा को लेकर विवाद के बाद अपने परिवार के साथ घर लौटकर हमला किया था.
  • घटना से पहले रेखा ने घर के सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए थे, जिससे यह साजिश का हिस्सा माना जा रहा है.
नई दिल्ली:

पति-पत्नी के मामूली विवाद में दिल्ली में सॉफ्टवेयर इंजीनियर विनय गुप्ता की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. विनय नोएडा के एडोबी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे. विवाद के बाद उनकी पत्नी रेखा शुक्रवार सुबह नाराज होकर अपने मायके चली गई थी. फिर वो अपने भाइयों के साथ लौटी. फिर रेखा के भाइयों ने विनय को उनके घरवालों के सामने इतना मारा कि उसकी जान चली गई. दिल दहला देने वाले अब इस मामले में जुड़ी तीन सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए. पुलिस ने मामले में इंजीनियर विनय गुप्ता की पत्नी रेखा, उसके दो भाई और भाभी को गिरफ्तार कर लिया है.  

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना दिल्ली के निहाल विहार इलाके के लक्ष्मी पार्क की है. 31 साल के IT प्रोफेशनल की कथित तौर पर उसकी पत्नी के परिवार वालों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी. यह घटना बच्चे को दवा देने को लेकर हुए झगड़े के बाद हुई.

साढ़े तीन साल पहले रेखा से हुई थी विनय की शादी

परिवार के मुताबिक, मृतक विनय IT सेक्टर में काम करता था और उसका सालाना पैकेज करीब 60 लाख रुपये था. उसने करीब साढ़े तीन साल पहले बुध विहार की रहने वाली रेखा से शादी की थी. उनके जुड़वां बच्चे थे - एक लड़का और एक लड़की - जो करीब साढ़े चार महीने पहले पैदा हुए थे.

इंजीनियर विनय की पत्नी रेखा गुप्ता की पुरानी तस्वीर.

इंजीनियर विनय की पत्नी रेखा गुप्ता की पुरानी तस्वीर.
Photo Credit: NDTV

शुक्रवार सुबह मामूली कहासुनी के बाद चली गई थी बहू

विनय की मां के अनुसार, पिछले शुक्रवार को बच्चे को दवा देने को लेकर विनय और रेखा के बीच बहस हुई थी. बहस के बाद रेखा घर से चली गई और कथित तौर पर अपने परिवार वालों को फोन किया. करीब 10 मिनट बाद, वह अपने दो भाइयों, भाभी, पिता, चाचा और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ वापस लौटी. 

विनय को उसी के घर में बुरी तरह से पीटा गया

विनय के परिवार का आरोप है कि उसने अपने ससुराल वालों के लिए पानी भी मंगाया था, लेकिन उन्होंने उस पर हमला करना शुरू कर दिया. परिवार का आरोप है कि विनय को बार-बार पीटा गया, उसका गला दबाया गया और उसकी छाती पर घूंसे और लातें मारी गईं. 
 

हमले से पहले घर के सीसीटीवी भी कर दिए थे बंद

बताया जाता है कि उसके माता-पिता भी वहां मौजूद थे और उन्होंने बीच-बचाव करके उसे बचाने की कोशिश की. विनय के परिवार का आरोप है कि यह हमला पहले से रची गई साजिश का हिस्सा था. उनका यह भी दावा है कि घटना से पहले रेखा ने CCTV कैमरे बंद कर दिए थे.

पड़ोसी के सीसीटीवी फुटेज लाल सूट में इंजीनियर विनय की पत्नी रेखा.

पड़ोसी के सीसीटीवी फुटेज लाल सूट में इंजीनियर विनय की पत्नी रेखा.
Photo Credit: NDTV

तीसरी मंजिल पर पत्नी-बच्चों के साथ रहते थे विनय

परिवार के अनुसार, विनय को घर की तीसरी मंजिल पर एक अलग हिस्सा दिया गया था, जबकि उसके माता-पिता नीचे रहते थे. उन्होंने यह भी दावा किया कि रेखा अलग खाना बनाती थी. परिवार ने आगे आरोप लगाया कि रेखा के भाई ने पहले भी छोटी-मोटी बातों पर विनय को जान से मारने की धमकी दी थी.

घटना के CCTV फुटेज में रेखा लाल सूट और उसकी भाभी नीले सूट में दिखाई दे रही हैं. फुटेज में कथित तौर पर रेखा के दो भाई, उसके पिता और एक अन्य व्यक्ति भी कार में दिखाई दे रहे हैं.

पड़ोसी के सीसीटीवी में विनय को कंधे पर उठाकर लाता दिखा शख्स

हमले के बाद, एक पड़ोसी विनय को अपने कंधे पर उठाकर बाहर लाता हुआ दिखाई दिया. उसके पीछे रेखा के परिवार के सदस्य भी देखे जा सकते हैं. जब विनय खुद खड़ा नहीं हो पाया, तो पड़ोसी ने उसे कुर्सी पर बैठा दिया. इसके बाद विनय को अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनकी मौत हो गई.

दिल्ली पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ़्तार किया है. गिरफ़्तार किए गए लोगों में विनय की पत्नी रेखा, उनके दो भाई और भाभी शामिल हैं. मामले की आगे की जांच चल रही है.

सीसीटीवी फुटेज में विनय को गोद में उठाकर लाते पड़ोसी.

सीसीटीवी फुटेज में विनय को गोद में उठाकर लाते पड़ोसी.
Photo Credit: NDTV

एडोबी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर था विनय

विनय नोएडा स्थित एडोबी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर काम करता था. इस मामले में भारतीय न्याय संहिता यानी BNS की धारा 103(1) और 3(5) के तहत केस दर्ज किया जा रहा है. धारा 103(1) हत्या से संबंधित है, जबकि धारा 3(5) सामूहिक आपराधिक कृत्य में साझा जिम्मेदारी से जुड़ी है.

यह भी पढ़ें - रोते हुए मां बोलीं- मेरे सामने बेटे को मार डाला, दिल्ली में पति-पत्नी के विवाद में इंजीनियर की पीट-पीटकर हत्या

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Crime, Delhi Crime News, Vinay Gupta Murder Case, Nihal Vihar, Nihal Vihar Murders
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com