विज्ञापन

IPS श्रद्धा पांडे: थैंक यू कहने 25KM दूर से पहुंचीं दिव्यांग महिला को लगाया गले, कानपुर SP का वायरल VIDEO

कानपुर देहात की दिव्यांग महिला नीतू द्विवेदी के घर पानी की समस्या सुलझाने पर उन्होंने SP श्रद्धा पांडे को गले लगाकर धन्यवाद दिया और एक पेन गिफ्ट किया. पुलिस और जनता के बीच इस मानवीय जुड़ाव और संवेदनशील व्यवहार का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

IPS श्रद्धा पांडे: थैंक यू कहने 25KM दूर से पहुंचीं दिव्यांग महिला को लगाया गले, कानपुर SP का वायरल VIDEO
IPS shraddha pandey sp kanpur dehat hugs woman viral video

IPS shraddha pandey VIDEO: उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात स्थित एसपी कार्यालय का एक दृश्य हर किसी को भावुक कर देने वाला है. एक तरफ वर्दी में पुलिस अधिकारी और दूसरी तरफ साड़ी में एक आम महिला. दोनों को गले मिलते और भावुक होते देख एक बार के लिए तो किसी को पूरा माजरा समझ ही नहीं आया. बाद में पता चला कि साड़ी पहनी महिला फरियादी हैं, लेकिन वह कोई शिकायत दर्ज कराने या एफआईआर लिखवाने नहीं आई थीं, बल्कि कानपुर देहात की एसपी, आईपीएस अधिकारी श्रद्धा पांडेय को धन्यवाद देने पहुंची थीं. इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

जानकारी के अनुसार, दो बैसाखियों के सहारे एक दिव्यांग महिला अपनी बेटी के साथ एसपी श्रद्धा पांडेय के कार्यालय पहुंची, तो उसकी आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े. एसपी ने भी बिना देर किए आगे बढ़कर महिला को गले लगा लिया. यह महिला कोई नई शिकायत लेकर नहीं, बल्कि अपनी एक पुरानी समस्या का समाधान होने पर एसपी को धन्यवाद देने और प्यार से एक पेन उपहार में देने आई थी. 

IPS shraddha pandey sp kanpur dehat hugs woman viral video

IPS shraddha pandey sp kanpur dehat hugs woman viral video

पानी की किल्लत से परेशान थीं नीतू द्विवेदी

बरौर थाना क्षेत्र के सिथरा बुजुर्ग गांव की रहने वाली नीतू द्विवेदी दिव्यांग हैं. करीब दो महीने पहले उनके घर में पानी की सप्लाई बंद हो गई थी. जल विभाग के कर्मचारी समस्या दूर करने के बजाय उनसे बदसलूकी कर रहे थे. पानी की व्यवस्था के लिए बैसाखियों के सहारे नीतू को 25 किलोमीटर दूर दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ रहे थे. जब कहीं से राहत नहीं मिली, तो नीतू ने इस मामले की शिकायत सीधे एसपी से की. 

खाकी का मानवीय चेहरा

हालांकि, यह मामला जल विभाग का था, पुलिस प्रशासन का नहीं. इसके बावजूद कानपुर देहात की एसपी श्रद्धा पांडेय ने इंसानियत दिखाते हुए मामले का तत्काल संज्ञान लिया. उन्होंने स्थानीय पुलिस को नीतू के घर भेजा और संबंधित अधिकारियों से बात करके उनके घर पानी की सप्लाई फिर से चालू करवा दी.

तोहफे में मिला पेन और मिला भरोसा

रोज-रोज की इस परेशानी से मुक्ति मिलने से गदगद नीतू जब शुक्रिया अदा करने पहुंचीं, तो एसपी के सरल और संवेदनशील स्वभाव ने उन्हें भावुक कर दिया. एसपी ने उपहार स्वरूप दिया गया पेन सहर्ष स्वीकार किया और महिला को भविष्य में भी हर संभव मदद का भरोसा दिलाया. पुलिस और जनता के बीच इस आत्मीय जुड़ाव का वीडियो अब सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है. 

यह भी पढ़ें- संभल से विदाई पर IPS केके ब‍िश्‍नोई के छलके आंसू, पास बैठे DM अंकित खंडेलवाल भी हुए भावुक

यह भी पढ़ें- UP में 9 IPS के तबादले: संभल एसपी केके बिश्नोई अब बिजनौर पुल‍िस अधीक्षक, अव‍िनाश पाण्‍डेय की लखनऊ में तैनाती

यह भी पढ़ें- IPS बीबीजीटीएस मूर्ति का पूरा नाम क्या है? मेरठ SSP ने NDTV से बताई नामकरण की रोचक कहानी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IPS, Uttar Pradesh, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com