विज्ञापन

भरतपुर का पुल‍िस अध‍िकारी बैडम‍िंटन खेल रही मह‍िलाओं के सामने नंबर ल‍िखकर पर्ची फेंकी, करता था पीछा

मह‍िलाओं ने कहा क‍ि एक महीने से पुलिस अध‍िकारी उनका पीछा कर रहा था. परिजन शिकायत करने उसके घर पहुंचे तो उसने गाली-गलौज कर भगा दिया.

भरतपुर का पुल‍िस अध‍िकारी बैडम‍िंटन खेल रही मह‍िलाओं के सामने नंबर ल‍िखकर पर्ची फेंकी, करता था पीछा
फाइल फोटो.

भरतपुर के चिकसाना थाना क्षेत्र के एक कॉलोनी में शनिवार देर शाम बैडमिंटन खेल रही महिलाओं के सामने एक पुलिस अधिकारी ने नंबर लिखकर पर्ची फेंक दी. महिलाओं ने घर में बताया. इसके बाद परिजन पुलिस अधिकारी के घर शिकायत करने पहुंचे, तो पुलिस अधिकारी और उसके बच्चे ने गाली-गलौज करके भगा दिया. इसके बाद चिकसाना थाने में शिकायत की. महिलाओं का आरोप है कि पुलिस अधिकारी पिछले एक महीने से उनका पीछा कर रहा था, और उन्हें परेशान कर रहा था. 

सूचना पर चिकसाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची, और महिलाओं के बयान दर्ज किए. महिलाओं ने आरोपी पुलिस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. उन्होंंने पुलिस को शिकायत में बताया कि शनिवार शाम को बैडमिंटन खेल रही थीं, तभी पुलिस अधिकारी आया और पर्ची पर मोबाइल नंबर लिखकर फेंक दिया. पुलिस इस मामले में कुछ भी नहीं बोल रही है. 

महिलाओं का करता था पीछा  

महिलाओं का आरोप है कि वे ग्रुप में घूमती थीं, तो वह उनका पीछा करता था. उसे पता था कि हम कब घूमने जाते थे, और कहां जाते थे. सुबह बच्चों को स्कूल बस में बैठाने जाते थे, तो वहां भी वह पहुंच जाता था. दुकान जाते थे, तो वहां भी पीछा करते हुए पहुंच जाता था.   

पुलिस अफसर का निकला नंबर 

डॉक्टर लोकेंद्र पाल ने बताया कि हमारी कॉलोनी में रहने वाला एक पुलिस अधिकारी ग्रुप में घूमने वाली महिलाओं का पीछा करता था, और पर्ची फेंकता था. पर्ची में लिखे नंबर पर फोन किया तो कॉलोनी के ही पुलिस अधिकारी का निकला. उसके मकान मालिक को भी इसकी जानकारी दे दी गई है.

(इनपुट- ललितेश कुमार)

यह भी पढ़ें: सीवान में एनकाउंटरः BJP नेता मनोज सिंह के भांजे की हत्या में शामिल सोनू यादव मारा गया

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan, Bharatpur, Badminton, Police Officer, Molestation Of Women
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com