पूर्व बैडमिंटन चैंपियन प्रकाश पादुकोण ने अपने दामाद रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' पर अपनी राय दी है. उन्होंने इस बातचीत में रणवीर के साथ अपने करीबी रिश्ते और दोनों परिवारों के बीच मजबूत बॉन्ड के बारे में भी बात की. प्रकाश पादुकोण ने फिल्म को मिले रिस्पॉन्स, सोशल मीडिया से अपनी दूरी और उन कॉमन इंटरेस्ट्स के बारे में बात की, जिससे वो अपने दामाद के करीब महसूस करते हैं. 'धुरंधर' के बारे में बात करते हुए प्रकाश पादुकोण ने इसे एक बेहतरीन फिल्म बताया. उन्होंने कहा कि फिल्म के हिंसक टोन को लेकर कुछ लोगों को भले ही थोड़ी आपत्ति हो, लेकिन दर्शकों ने इसे काफी पसंद किया है. प्रकाश पादुकोण ने इंडियन एक्सप्रेस से कहा, "यह एक शानदार फिल्म है. यह बहुत अच्छी तरह से बनाई गई फिल्म है और सभी ने इसमें बेहतरीन एक्टिंग की है. हमें लगा कि इसमें थोड़ी ज्यादा हिंसा थी, लेकिन ज्यादातर लोगों को यह पसंद आई, इसलिए मुझे लगता है कि यही ज्यादा जरूरी है."
यह भी पढ़ें- दिशा पाटनी ने खार वेस्ट में किराए पर दिया अपना लग्जरी फ्लैट, जानें कितना मिलेगा हर महीने किराया ?
दोनों परिवारों के बीच बहुत अच्छे संबंध
रणवीर के साथ अपने रिश्ते पर बात करते हुए उन्होंने बताया कि दोनों परिवारों के बीच बहुत अच्छे संबंध हैं और वे अक्सर साथ में अच्छा समय बिताते हैं, हर साल की छुट्टियों पर उनका परिवार साथ होता है. उन्होंने यह भी बताया कि स्पोर्ट्स उनकी बातचीत का एक अहम हिस्सा रहता है.प्रकाश पादुकोण ने आगे कहा कि उनकी बातचीत अक्सर कॉमन इंटरेस्ट्स पर होती है, जिसमें स्पोर्ट्स के प्रति रणवीर का उत्साह खास तौर पर दिखता है. उन्होंने यह भी माना कि बिजी शेड्यूल की वजह से उन्हें साथ में कम समय मिल पाता है, लेकिन जितना भी समय मिलता है, वे उसका पूरा फायदा उठाते हैं.
"हमारे कई कॉमन इंटरेस्ट्स हैं, क्योंकि उन्हें स्पोर्ट्स में बहुत दिलचस्पी है. वह मुझसे स्पोर्ट्स के बारे में बात करते रहते हैं और मैं उनसे फिल्मों के बारे में पूछता रहता हूं क्योंकि मैं इस बिजनेस के बारे में जानना चाहता हूं. हमें ज्यादा समय नहीं मिल पाता क्योंकि वे बिजी रहते हैं, लेकिन जितना भी समय मिलता है, हम साथ बैठकर फुटबॉल या क्रिकेट का मजा लेना पसंद करते हैं. वह आर्सेनल के फैन हैं और हमारी बेटी अनीशा मैनचेस्टर यूनाइटेड की फैन है, तो इस तरह के कॉमन इंटरेस्ट्स हैं."
यह भी पढ़ें- धुरंधर एक्टर रणवीर सिंह ने खरीदी महंगी स्पोर्ट्स कार, कीमत इतनी की दिल्ली-एनसीआर में आ जाएं 1-1 करोड़ के 6 फ्लैट
बैडमिंटन के इस दिग्गज खिलाड़ी ने सोशल मीडिया से अपनी दूरी के बारे में भी खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि वे इससे काफी दूर रहते हैं और अपडेट रहने के लिए अपनी बेटियों पर निर्भर रहते हैं. "मुझे अपनी बेटियों से जानकारी मिलती है. मैं इससे पूरी तरह दूर हूं." पता भी नहीं चलता और इंसान अपना आधा समय इसी में बिता देता है और फालतू में समय बर्बाद करता है. इसलिए, यह मेरे लिए नहीं है."
'धुरंधर' की बात करें तो यह फिल्म 5 दिसंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसका सीक्वल 19 मार्च को सिनेमाघरों में आया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं