विज्ञापन

नीरज चोपड़ा दूसरे स्थान पर रहे, पथिरागे ने लुसाने डायमंड लीग में खिताब जीता, जानें किसने कितना दूर फेंका भाला

लॉजेन डायमंड लीग का पुरुष जैवलिन मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जहां रुमेश पथिरागे ने नीरज चोपड़ा को महज 9 सेंटीमीटर से पछाड़कर खिताब जीता, जबकि एंडरसन पीटर्स तीसरे स्थान पर रहे.

नीरज चोपड़ा दूसरे स्थान पर रहे, पथिरागे ने लुसाने डायमंड लीग में खिताब जीता, जानें किसने कितना दूर फेंका भाला
neeraj chopra: नीरज चोपड़ा फिर दूसरे नंबर पर, रुमेश पथिरागे बने चैंपियन
X (formerly Twitter)

Neeraj Chopra At Lausanne Diamond League 2026: लॉजेन डायमंड लीग 2026 के पुरुषों के जैवलिन इवेंट में भारत के नीरज चोपड़ा दूसरे नंबर पर रहें., उन्हें एक बार फिर श्रीलंका के शानदार फ़ॉर्म में चल रहे रुमेश पथिरागे से पीछे रहना पड़ा. इवेंट में नीरज का सबसे अच्छा थ्रो 88.05 मीटर था, जो रुमेश पथिरागे के 88.14 मीटर के सबसे अच्छे थ्रो से सिर्फ 0.09 मीटर कम था. पहले राउंड के बाद पथिरागे आगे थे, लेकिन दूसरे राउंड में नीरज टॉप पर पहुंचने में सफल रहे थे. हालांकि, तीसरे राउंड में पथिरागे ने फिर से बढ़त बना ली और अंत तक उसे बनाए रखा.

ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स 86.69 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ तीसरे स्थान पर रहे. नीरज और पीटर्स दोनों ने इस सीजन का अपना बेस्ट थ्रो किया, लेकिन कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के गोल्ड मेडलिस्ट पथिरागे को लगातार तीसरा डायमंड लीग इवेंट जीतने से रोकने के लिए उन दोनों का थ्रो काफी नहीं था.

टॉप-3 खिलाड़ियों का प्रदर्शन

  1. रुमेश पथिरागे (श्रीलंका) - 88.14 मीटर का बेस्ट थ्रो
  2. नीरज चोपड़ा (भारत) - 88.05 मीटर का बेस्ट थ्रो (सीजन का बेस्ट थ्रो)
  3. एंडरसन पीटर्स (ग्रेनाडा) - 86.69 मीटर का बेस्ट थ्रो

श्रीलंका के रुमेश पथिरागे से सिर्फ 9 सेंटीमीटर पीछे रहे

नीरज चोपड़ा ने अपने दूसरे प्रयास में 88.05 मीटर भाला फेंका, जो उनका सीजन बेस्ट थ्रो भी था, लेकिन नीरज श्रीलंका के रुमेश पथिरागे के थ्रो से आगे नहीं निकल सके. नीरज पथिरागे से सिर्फ 9 सेंटीमीटर पीछे रहे. पथिरागे ने 88.14 मीटर का बेस्ट थ्रो किया और लुसाने डायमंड लीग का खिताब अपने नाम करने में सफलता हासिल कर ली.

Latest and Breaking News on NDTV

नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास

नीरज चोपड़ा ने लॉजेन डायमंड लीग में 88.05 मीटर का अपना 'सीज़न बेस्ट' थ्रो किया. यह उनका लगातार छठा ऐसा सीजन है जिसमें उन्होंने 88 मीटर से ज्यादा का थ्रो करने में सफलता हासिल की, इसके साथ ही नीरज जैवलिन इतिहास में लगातार सबसे ज्यादा 88 मीटर+ का थ्रो करने वाले संयुक्त रूप से दूसरे एथलीट बन गए हैं. 

इस मामले में नॉर्वे के एंड्रियास थोरकिल्डसेन 7 लगातार सीजन (2005-11) के साथ टॉप पर हैं, जबकि चेक दिग्गज जान जेलेजनी (1992-97), जर्मनी के जोहानेस वेटर (2016-21) और भारत के नीरज चोपड़ा (2021-26) 6-6 लगातार सीजन में 88 मीटर+ का थ्रो करने वाले खिलाड़ी हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Other Sports
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com