महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले में एक ऐसा दर्दनाक मामला सामने आया है जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया. शुरुआती तौर पर इसे एक हादसा बताया गया, लेकिन पुलिस जांच में सामने आया कि इसके पीछे परिवार के भीतर चल रहा विवाद था. पुलिस के अनुसार 18 वर्षीय कुणाल चांदगुडे ने आईफोन खरीद लिया था, लेकिन उसकी मासिक किस्तें (EMI) चुकाने के लिए वह परिवार से पैसे मांग रहा था. इसी बात को लेकर घर में तनाव बढ़ गया था.
पिता से बहस के बाद पहाड़ी पर पहुंच गया कुणाल
जांच के मुताबिक हालिया EMI भुगतान को लेकर कुणाल और उसके पिता मुरलीधर चांदगुडे के बीच तीखी बहस हुई. इसके बाद नाराज कुणाल घर छोड़कर तिसगांव क्षेत्र की एक पहाड़ी पर पहुंच गया. घटना सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है. जब परिवार को इसकी जानकारी मिली तो माता-पिता भी वहां पहुंच गए.
-
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी
ग्रामीणों ने की काफी समझाने की कोशिश
मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई. पूर्व सरपंच संजय जाधव समेत कई लोगों ने कुणाल को समझाने का प्रयास किया. लोगों ने उससे कहा कि वह अपनी मां के बारे में सोचे और भविष्य की चिंता करे. कुछ लोगों ने यह तक कहा कि उसे नया आईफोन दिला दिया जाएगा. इसके बावजूद कुणाल बार-बार यही कहता रहा कि वह अब जीना नहीं चाहता.
बेटे को बचाने गए पिता, दोनों खाई में गिरे
करीब तीन घंटे तक चले प्रयास के बाद दोपहर लगभग एक बजे कुणाल के पिता पहाड़ी के उस हिस्से तक पहुंचे जहां वह खड़ा था. उन्होंने बेटे को पीछे खींचने की कोशिश की, लेकिन संतुलन बिगड़ने से दोनों गहरी खाई में गिर गए. यह दृश्य देखकर मां संगीता चांदगुडे भी कुछ ही क्षण बाद पहाड़ी से नीचे कूद गईं.
मौके पर ही तीनों की मौत
पुलिस के अनुसार पिता, माता और बेटे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई. शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. घटना के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और पर्यटक वहां मौजूद थे. कई लोगों ने समझाने की कोशिश के वीडियो भी रिकॉर्ड किए, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हैं.
पुलिस कर रही है जांच
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है. अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल पारिवारिक विवाद को घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है. वहीं युवक के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर भी विभिन्न दावे सामने आए हैं, लेकिन इस संबंध में पुलिस ने अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

'अपनी मां के लिए जियो'
युवक जब पहाड़ी के किनारे खड़ा था. उसे किनारे से दूर लाने की गुज़ारिश करते हुए गाँव के सरपंच ने उससे कहा, "प्लीज़, अपनी माँ के लिए ज़िंदा रहो..." उसकी iPhone की किस्त को लेकर अपने पिता के साथ उसकी तीखी बहस हुई थी. घर पर ही झगड़ा शुरू हुआ था, जब उसके पिता मुरलीधर चंदगुडे की फ़ोन के पेमेंट को लेकर कुणाल से बहस हो गई. इस झगड़े से परेशान होकर युवक गुस्से में घर से निकल गया और पहाड़ी पर चढ़ गया. बार-बार गुज़ारिश करने के बावजूद उसने नीचे आने से इनकार कर दिया.
यह भी पढ़ें- बेटे ने पहाड़ से लगाई छलांग, रोकने गए पिता गिरे, सदमे में मां भी कूद गई, एक झटके में परिवार खत्म
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं