विज्ञापन

90s की ये सुपरस्टार थीं दीपिका पादुकोण के पापा का क्रश, जिनकी शादी की न्यूज खूब थे रोए, गोविंदा भी थे उनके कायल

दीपिका पादुकोण के पापा जाने माने बैडमिंटन प्लेयर प्रकाश पादुकोण हैं, जिनका क्रश बॉलीवुड की सुपरस्टार रह चुकी हैं. 

90s की ये सुपरस्टार थीं दीपिका पादुकोण के पापा का क्रश, जिनकी शादी की न्यूज खूब थे रोए, गोविंदा भी थे उनके कायल
दीपिका पादुकोण के पापा का क्रश थीं ये सुपरस्टार
नई दिल्ली:

दीपिका पादुकोण इन दिनों चर्चा में हैं. जहां पिछले दिनों उनकी अपकमिंग फिल्म राका का ऐलान हुआ था तो वहीं एक्ट्रेस ने रणवीर सिंह के साथ अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है. दरअसल, 40 वर्षीय एक्ट्रेस दूसरी बार मां बनने वाली हैं, जिसकी गुड न्यूज उन्होंने सोशल मीडिया पर बेटी दुआ और प्रेग्नेंसी टेस्ट की एक तस्वीर शेयर करते हुए किया. इस खबर से फैंस ही नहीं सेलेब्स भी बधाई दे रहे हैं. वहीं उनकी फैमिली खूब प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं. लेकिन हम आपको आज एक्ट्रेस के पापा प्रकाश पादुकोण के बारे में बताने जा रहे हैं, जो एक जाने माने बिजनेसमैन हैं. 

माधुरी दीक्षित के फैन थे दीपिका पादुकोण के पिता

इंस्टाग्राम पर वायरल वीडियो में  दीपिका, माधुरी दीक्षित से बात करती हुई नजर आ रही हैं कहती हैं, उस समय बहुत सारे फैन्स थे. जिसमें से एक उनके पिता प्रकाश पादुकोण भी थे. उनको आप पर बहुत बड़ा क्रश था. इसे सुन माधुरी दीक्षित ब्लश करने लगती हैं. वहीं दीपिका मजाक में कहती हैं कि मैंने आज भी उनसे कहा कि मैं उनसे मिलने जा रही हूं, क्या आप आ रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- दीपिका पादुकोण बनेंगी दूसरी बार मां, रणवीर सिंह फिर बनेंगे पापा, बेटी दुआ के साथ फोटो शेयर कर किया प्रेग्नेंसी का ऐलान

माधुरी दीक्षित की शादी की खबर सुन ऐसा था रिएक्शन

आगे दीपिका बताती हैं कि उनके पापा का एक रूटीन था कि वो पेपर लेकर वॉशरूम में चले जाते थे. वहीं जिस दिन एक्ट्रेस के शादी की खबर आई और वह वॉशरूम से बाहर आए तो उनकी आंखें सूजी हुई थीं. और मेरी मम्मी ने उनसे पूछा कि क्या तुम रो रहे थे. दीपिका पादुकोण कहती हैं कि आज भी फैमिली में इस पर हम कभी कभी मजाक करते हैं.

गोविंदा ने कहा था- कितनी सुंदर है

बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू में जब गोविंदा और सुनीता आहूजा से पूछा जाता है कि उनकी बेस्ट जोड़ी किसके साथ थी तो सुनीता कहती हैं, वह माधुरी जी से प्यार करते हैं. गोविंदा कहते हैं. और रेखा जी. कितने साल का करियर है ये लोगों का. एक प्रॉब्लम नहीं है. और कैसी सुंदर है ये लोग. जो अंदर से सुंदर होता है उसकी सुंदरता कभी खत्म नहीं होती. आप देखिए ये लोग वैसी ही है जैसी आई थी.सुनीता नहीं होती तो पक्का मैं डोरो माधुरी जी पे डाले होते. 

ये भी पढ़ें- किशोर कुमार की पोती है बॉलीवुड की सुपरस्टार, जिनके पति ने दीं हैं ब्लॉकबस्टर फिल्म, करिश्मा, रवीना, माधुरी पर पड़ी थीं भारी

लेखक के बारे में
img
रोज़ी पंवार
sub editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Deepika Padukone, Indian Former Badminton Player, Madhuri Dixit
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com