- दिल्ली एनसीआर में आज अच्छी बारिश देखने को मिलेगी, मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है
- नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम में भी आज तेज बारिश होने का अनुमान जारी किया गया है
- मौसम विभाग ने बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के लिए भी अलर्ट जारी किया है
दिल्ली एनसीआर में सुबह से भारी बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने साउथ दिल्ली के लिए तो रेड अलर्ट जारी किया था. जबकि नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम जैसे शहरों के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने अगले दो-तीन घंटों के लिए जिलेवार चेतावनी जारी की है. IMD ने दक्षिण दिल्ली के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. जबकि गौतम बुद्ध नगर, गुरुग्राम, नई दिल्ली और पश्चिमी दिल्ली के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी की गई है.
दिल्ली में सुबह से तेज बारिश होने भी लगी है. फिरोजशाह रोड, इंडिया गेट, कर्तव्य पथ, एपीजे अब्दुल कलाम रोड समेत दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में बारिश हो रही है. ग्रेटर कैलाश, हौज खास: हौज खास विलेज, गुलमोहर पार्क और सर्वप्रिय विहार में भी बारिश हो रही है. साकेत,प्रेस एनक्लेव, साकेत स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भी यही हाल है. वसंत कुंज एवं वसंत विहार, डिफेंस कॉलोनी और साउथ एक्सटेंशन भी बारिश का आलम है. लाजपत नगर,न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, ग्रीन पार्क, पंचशील पार्क, नीति बाग और गुलमोहर पार्क में भी बारिश हो रही है.
#WATCH | Visuals from Moti Bagh after heavy rain lashed Delhi NCR. pic.twitter.com/WMi7Cwzuf1
— ANI (@ANI) August 22, 2026
बिहार-झारखंड में आज का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल और सिक्किम में 21-27 अगस्त के दौरान और झारखंड और ओडिशा में 22-27 अगस्त के दौरान भारी बारिश होने की संभावना है. बिहार में भी 22 से 24 अगस्त बड़े पैमाने पर बारिश का अलर्ट है
- 23 अगस्त को झारखंड में
- 22-25 अगस्त में बिहार
- 22-23 अगस्त में ओडिशा
- उत्तराखंड में 22 से 27 अगस्त
- दिल्ली में 25 अगस्त तक
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में भी आज भारी बारिश का अनुमान है. उत्तराखंड में तो पिथौरागढ़, चंपावत, चमोली, बागेश्वर जैसे जिलों में 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट है. मौसम विभाग ने दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में 22 अगस्त को और पूर्वी उत्तर प्रदेश यानी पूर्वांचल में 22 से 24 अगस्त तक भारी बारिश होने की संभावना जाहिर की है. जबकि हरियाणा, राजस्थान में हल्की बारिश का अनुमान जारी किया गया है.
Subject:(i) Under the influence of Low-Pressure Area over northeast Madhya Pradesh & neighbourhood, isolated heavy to very heavy rainfall likely over East Madhya Pradesh on 21st& 22ndAugust,2026.
— India Meteorological Department (@Indiametdept) August 21, 2026
(ii) Subdued rainfall activity likely over Peninsular India during next one week.… pic.twitter.com/rp3r5T9RpV
मध्य प्रदेश में आज का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर पूर्वी मध्य प्रदेश के साथ उज्जैन, इंदौर, खरगोन जैसे इलाकों में कम दबाव के क्षेत्र से भारी बारिश हो सकती है. पूर्वी मध्य प्रदेश में भी कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. अगले एक हफ्ते के दौरान प्रायद्वीपीय भारत में भी बारिश की संभावना है.पश्चिमी मध्य प्रदेश में 21-25 अगस्त के दौरान और पूर्वी मध्य प्रदेश 21-26 अगस्त के दौरान बारिश होगी. महाराष्ट्र के विदर्भ इलाके में 23-25 अगस्त के दौरान और छत्तीसगढ़ में 21-27 अगस्त के दौरान भारी बारिश की संभावना है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं