मणिपुर में एक सप्ताह पहले मंत्रिपद से इस्तीफा दे चुके नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के चार विधायकों ने गुरुवार को मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह की सरकार की अगुवाई के प्रति समर्थन व्यक्त करते हुए राज्यपाल नजमा हेपतुल्ला को एक पत्र सौंपा. दिल्ली से गुरुवार सुबह इंफाल पहुंचे एनपीपी प्रमुख कोनार्ड संगमा ने कहा कि उनकी पार्टी के विधायक मंत्रिपद से अपना इस्तीफा भी वापस ले लेंगे क्योंकि वरिष्ठ भाजपा नेता और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने उनके मुद्दों पर गौर करने का आश्वासन दिया है. उन्होंने कहा कि उनके विधायक मंत्री के रूप में मंत्रिमंडल में वापस होंगे.ये चार विधायक भाजपा नीत सरकार के प्रति समर्थन सौंपने के लिए संगमा और भाजपा के संकटमोचक समझे जाने वाले असम के मंत्री हेमंत विश्व सरमा के साथ राजभवन गये.
राज्यपाल नजमा हेपतुल्ला ने ट्वीट किया, ‘‘ श्री कोनार्ड संगमा और श्री हेमंत विश्व सरमा के नेतृत्व में नेशनल पीपुल्स पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल मुझसे मिला और सभी चार विधायकों ने मणिपुर में भाजपा नीत सरकार के प्रति अपना समर्थन पत्र दिया.''
-
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
NDTV World Summit 2026 | शशि थरूर ने AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड से ये क्या पूछ लिया...? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत
A delegation of National People's Party led by Shri @SangmaConrad alongwith Shri @himantabiswa called on me and all the 4 MLAs gave their letter of support to BJP led Government in the State of Manipur. pic.twitter.com/N1Ehs9OceV
— Najma Heptulla (@nheptulla) June 25, 2020
राज्यपाल से मिलने के बाद वे यहां मुख्यमंत्री सचिवालय में बिरेन सिंह से मिले.मेघालय के मुख्यमंत्री संगमा ने कहा कि बुधवार को दिल्ली में शाह और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा के साथ मुलाकात के दौरान ध्यान से उनकी बात सुनी गयी और उनकी चिंता का निराकरण किया गया. भाजपा के संकटमोचक और पूर्वोत्तर लोकतांत्रिक गठबंधन के संयोजक सरमा बुधवार को एनपीपी प्रतिनिधिमंडल की शाह से मुलाकात करवाने के लिए ले गये थे क्योंकि 17 जून को नौ विधायकों की बगावत के बाद मणिपुर सरकार संकट में आ गई थी. वे लोग बाद में नड्डा से भी मिले थे.
एनपीपी के चार मंत्रियों ने सरकार छोड़ दी थी. भाजपा के तीन विधायकों ने पार्टी और विधायनसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था. तृणमूल कांग्रेस के अकेले विधायक और निर्दलीय विधायक ने भाजपा नीत सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं