मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का गाय को लेकर एक बयान आया है. उन्होंने गाय के गोबर और मूत्र को आर्थिक दृष्टिकोण से इस्तेमाल करने की सलाह दी है. उन्होंने इंडियन वेटनरी एसोसिएशन की महिला विंग के एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि गाय के गोबर और मूत्र राज्य और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में मदद कर सकते हैं.
#WATCH | Cows, their dung and urine can help strengthen the economy of the state and the country if a proper system is put in place," says Madhya Pradesh CM Shivraj Singh Chouhan while addressing a convention of the women's wing of Indian Veterinary Association in Bhopal pic.twitter.com/Mf2yvmYsf0
— ANI (@ANI) November 13, 2021
-
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश
इस संबंध में न्यूज एजेंसी एएनआई ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट शेयर किया है, जिसमें एमपी के सीएम गाय के गोबर और मूत्र का महत्व बताते हुए दिख रहे हैं.सीएम ने सम्मेलन में कहा कि गाय और बैल के बिना काम नहीं चल सकता है. सरकार ने अभयारण्य और गोशालाएं बनाईं हैं, लेकिन जब तक समाज नहीं जुड़ेगा, तब तक गोशाला से काम नहीं चलेगा.
उन्होंने कहा कि हम मध्य प्रदेश में अलख जगाने की कोशिश कर रहे हैं. अब तो गाय के गोबर से उर्वरक और कीटनाशक भी बन रहे हैं. उन्होंने जोर देते हुए कहा कि गाय से, गोबर से और गोमूत्र से अर्थव्यवस्था को मजूबूत कर सकते हैं. देश को आर्थिक रूप से सक्षम बना सकते हैं. हमलोग कोशिश कर रहे हैं कि मध्य प्रदेश के श्मशान घाटों पर लकड़ी नहीं जले. वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने कहा कि गुजरात के ग्रामीण इलाकों में बड़ी संख्या में महिलाएं गाय पालन से जुड़ी हैं और इसके परिणामस्वरूप डेयरी व्यवसाय की सफलता भी हुई है.
उत्तर प्रदेश में चुनावी महाभारत, एक-दूसरे का किला भेदने की तैयारी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं