विज्ञापन
This Article is From Jun 15, 2017

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष नंद कुमार साय ने की धान की बुआई

पेशे से किसान साय पांच बार सांसद रहे हैं और मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ बीजेपी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष नंद कुमार साय ने की धान की बुआई
राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष नंद कुमार साय ने बुधवार को अपने खेतों में धान की बुआई की.
नई दिल्ली: अपने खेत में धान की बुआई करते हुए राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष नंद कुमार साय की तस्वीरें सामने आई हैं. साय ने बुधवार को सवेरे छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में अपने गांव भगोरा में खेत जोता और धान की बुआई की.

पेशे से किसान साय पांच बार सांसद रहे हैं और मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ बीजेपी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं. वे छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता विपक्ष भी रहे हैं.
 
nandkumar say

ऐसे समय जब नेताओं के वीआईपी तौर-तरीकों की हरकतें सुर्ख़ियां बटोरती हैं, साय की इन तस्वीरों पर बरबस ही ध्यान चला जाता है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nandkumar Say, National Scheduled Tribe Commission, Chattisgarh, Paddy Sowing
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com