जिले में घरेलू विवाद के चलते रविवार को 30 वर्षीय महिला अपने चार अबोध बच्चों को लेकर कुएं में कूद गई. घटना में तीन बच्चों की मौत हो गई है जबकि मां और एक बेटी को बचा लिया गया है. पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.
बुरहानपुर के पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार ने बताया कि घटना जिले के खकनार क्षेत्र के ग्राम बलड़ी की है. उन्होंने कहा कि प्रमिला भिलाला (30) ने घरेलू झगड़े के बाद घर के पास बने कुएं में पहले चार बच्चों को डाला और फिर खुद भी कूद कर आत्महत्या का प्रयास किया.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
कुमार ने बताया कि घटना में तीन बच्चों की मौत हो गई. मृतकों में डेढ़ वर्ष का एक बालक और तीन एवं पांच वर्ष की दो बालिकाएं शामिल हैं.
उन्होंने कहा कि कुएं में कूदने पर महिला घबरा गई और रस्सी के सहारे बाहर आ गई और वह अपनी सात वर्षीय बड़ी बेटी को भी बचाने में कामयाब रही. कुमार ने बताया कि पुलिस ने तीनों शव बाहर निकाल कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है.
यह भी पढ़ें -
-- राहुल गांधी को सांसद पद के अयोग्य ठहराना लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत नहीं : सुखबीर बादल
-- राजस्थान पुलिस ने जयपुर, कोटा रेंज और चूरू जिले से 2,051 अपराधियों को किया गिरफ्तार
| Helplines | |
|---|---|
| Vandrevala Foundation for Mental Health | 9999666555 or help@vandrevalafoundation.com |
| TISS iCall | 022-25521111 (Monday-Saturday: 8 am to 10 pm) |
| (If you need support or know someone who does, please reach out to your nearest mental health specialist.) | |
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं