- मध्य प्रदेश की एक राज्यसभा सीट निर्वाचन आयोग ने उपचुनाव का ऐलान कर दिया है.
- केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन के इस्तीफे की वजह से सीट खाली हुई थी, जिस पर 12 नवंबर को वोटिंग होगी.
- एमपी में बीजेपी विधायकों की संख्या के हिसाब से भाजपा को यह सीट मिलना तय है.
एक तरफ परिसीमन बिल की चर्चा तेज हैं, वहीं दूसरी तरफ निर्वाचन आयोग ने मध्य प्रदेश की एक राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान कर दिया है. इस सीट पर 12 नवंबर को चुनाव होगा. मोदी सरकार में मंत्री रहे एल मुरुगन के इस्तीफे के बाद यह सीट खाली हुई थी. उन्होंने केंद्रीय मंत्री परिषद के साथ-साथ राज्यसभा सांसद पद से भी इस्तीफा दे दिया था. जिसके बाद यहां उपचुनाव होने वाला है. एमपी में बीजेपी विधायकों की संख्या बल के हिसाब से सीट भाजपा का जीतना तय माना जा रहा है. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा की भाजपा इस खाली सीट से किसे मैदान में उतारती है.
मध्य प्रदेश की इस राज्यसभा सीट पर 2 नवंबर से फॉर्म जमा होंगे, फॉर्म निकालने की आखिरी तारीख 5 नवंबर है और 12 नवंबर को वोटिंग होगी. जबकि उसी दिन रिजल्ट आएगा. लेकिन वोटिंग की उम्मीद कम है. इस सीट का कार्यकाल 2 अप्रैल 2030 तक है.
-
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
NDTV वर्ल्ड समिट में गोल्ड, क्रिप्टो, डिजिटल पेमेंट पर दिग्गजों के साथ चर्चा -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
क्या AI को इंसान जैसा माना जाना चाहिए? सुनिए स्वामी सर्वप्रियानंद का जवाब -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़ -
मोहिनी डे की धुनों ने जीता दिल, शानदार अंदाज में शुरू हुआ NDTV वर्ल्ड समिट -
NDTV World Summit 2026: 9 साल की उम्र से म्यूजिक इंडस्ट्री में काम कर रही हैं मोहिनी डे, पिता थे पहले टीचर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज
एल. मुरुगन ने दिया था इस्तीफा
दरअसल, तमिलनाडु से आने वाले डॉ. एल. मुरुगन को बीजेपी ने एमपी से राज्यसभा भेजा था. उन्हें मोदी मंत्रिपरिषद में भी शामिल किया गया था. लेकिन हाल ही में उन्होंने 14 अक्टूबर को मंत्री पद और सांसद दोनों से इस्तीफा दे दिया था, जिसकी वजह से एमपी की यह राज्यसभा सीट खाली हो गई थी. इस सीट पर बीजेपी की जीत तय है, लिहाजा इस बात की संभावना कम है कि कांग्रेस उम्मीदवार खड़ा करेगी.
ये वीडियो भी देखिए
एमपी में बीजेपी के 164 विधायक
मध्य प्रदेश में फिलहाल बीजेपी के पास 164 विधायक हैं, जबकि कांग्रेस के पास 65 विधायक हैं, 1 विधायक भारतीय आदिवासी पार्टी का है. इस लिहाज से बीजेपी यह सीट आसानी से जीत जाएगी. यही वजह है कि राजनीतिक गलियारों में इस सीट पर प्रत्याशी के चयन को लेकर अभी से चर्चा तेज हो गई है.
किसे मिलेगा मौका
खास बात यह है कि राज्यसभा चुनाव में भाजपा इस सीट पर किसे मौका देगी इस पर सबकी नजरे हैं. पिछली बार भाजपा ने तमिलनाडु से आने वाले एल मुरुगन को भेजा था. ऐसे में इस बार इस बात पर भी सबकी नजरें रहेगी की भाजपा किसी स्थानीय नेता को मौका देगी या फिर किसी बाहरी नेता को ही प्रत्याशी बनाएगी. खास बात यह है कि मोदी मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा भी राजनीतिक गलियारों में तेज हैं, ऐसे में यह एक सीट ही अहम मानी जा रही है.
ये भी पढ़ेंः मैं ट्रैवल एजेंट नहीं... राहुल गांधी के विदेश जाने वाले सवाल पर शशि थरूर का जवाब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं