विज्ञापन
This Article is From Mar 22, 2025

इंस्टाग्राम पर पति का लाइव सुसाइड, पत्नी और सास देखती रही; ना रोका ना किसी को बताया

बीते कुछ दिनों से पति-पत्नी के रिश्ते को तार-तार करने वाली कई ऐसी घटनाएं सामने आई हैं, जिसने परिवार के इस मजबूत डोर को तोड़ने का काम किया है.

इंस्टाग्राम पर पति का लाइव सुसाइड, पत्नी और सास देखती रही; ना रोका ना किसी को बताया
सुसाइड करने वाले शिव प्रकाश त्रिपाठी और उनकी पत्नी. जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

पति-पत्नी का रिश्ता प्यार और विश्वास का होता है. जब भी कोई कमजोर पड़ता है तो दूसरा उसकी मदद के लिए तैयार हो जाता है. लेकिन बीते कुछ दिनों से पति-पत्नी के रिश्ते को तार-तार करने वाली कई ऐसी घटनाएं सामने आई हैं, जिसने परिवार के इस मजबूत डोर को तोड़ने का काम किया है. मेरठ में सौरभ राजपूत की हत्या उसकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी ने जिस बर्बरता की, उसे सुनकर हर कोई हैरान है. अब मध्य प्रदेश से ऐसा ही एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है. 

सुसाइड करते पत्नी और सास ने लाइव देखा

मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया मंच पर इंस्टाग्राम पर ‘लाइव' आकर आत्महत्या कर ली. हैरत की बात यह है कि उस व्यक्ति को सुसाइड करते उसकी पत्नी और सास ने देखा, लेकिन उन दोनों ने ना तो उसे रोका, ना ही घटना के बारे में किसी को बताया. 

पत्नी और सास को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिल दहालने वाला यह मामला मध्यप्रदेश के रीवा जिले में सामने आया है. सुसाइड करने वाले व्यक्ति की पहचान शिव प्रकाश त्रिपाठी के रूप में हुई है. शिव प्रकाश ने आत्महत्या के लिए अपनी पत्नी तथा सास को जिम्मेदार ठहराया. जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया. एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी.

दो साल पहले की थी शादी, पत्नी का किसी और से भी संबंध

पुलिस के उपमंडल अधिकारी उमेश प्रजापति ने बताया कि शिव प्रकाश त्रिपाठी ने 16 मार्च को यह कदम उठाया, जिसे उसकी पत्नी ने भी देखा. अधिकारी ने बताया कि त्रिपाठी ने दो साल पहले प्रिया शर्मा से शादी की थी. उन्होंने बताया कि कुछ समय बाद त्रिपाठी को पता चला कि उसकी पत्नी का किसी और व्यक्ति के साथ संबंध है.

हादसे में घायल पति को छोड़कर चली गई थी पत्नी

अधिकारी ने बताया कि इस बीच, त्रिपाठी एक दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गया, जिसके बाद उसकी पत्नी अपने माता-पिता के घर चली गई. ‘इंस्टाग्राम' वीडियो में व्यक्ति कह रहा है कि वह अपनी सास और पत्नी की वजह से अपनी जान दे रहा है. उसका यह भी दावा है कि इस शादी से उसकी खुशियां तबाह हो गईं.

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने त्रिपाठी की पत्नी और सास को गिरफ्तार कर लिया है तथा आगे की जांच जारी है. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Suicide, Suicide Live Video, Husband Suicide, Suicide In Rewa, Rewa Suicide Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com