विज्ञापन

मुंबई के आईसीटी इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र ने किया सुसाइड, बेकार हो गईं मा-बाप और डॉक्टर की कोशिशें

मुंबई के आईसीटी इंजीनियरिंग के कॉलेज के एक छात्र ने मंगलवार रात कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. मरने से पहले उसने अपने ड़ाक्टर को मैसेज पर बताया था कि उसे आत्महत्या के विचार आ रहे हैं. लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका.

मुंबई के आईसीटी इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र ने किया सुसाइड, बेकार हो गईं मा-बाप और डॉक्टर की कोशिशें
मुंबई:

मुंबई के आईसीटी इंजीनियरिंग कॉलेज के एक छात्र ने आत्महत्या कर ली. वह मानसिक तौर पर परेशान था. उसका इलाज चल रहा था. यह कदम उठाने से पहले उसने अपने डॉक्टर से संपर्क किया था. डॉक्टर ने यह जानकारी उसके माता-पिता को दी थी.लेकिन कोई मदद पहुंचने से पहले उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया. माटुंगा पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. 

मरने से पहले डॉक्टर को भेजा था यह मैसेज

मिली जानकारी के मुताबिक मृतक सिद्धेश पाटील माटुंगा स्थित आईसीटी में इंजीनियरिंग कॉलेज में द्वितीय वर्ष का छात्र था. वह मूल रूप से नासिक का रहने वाला था. मंगलवार रात करीब साढ़े दस बजे हॉस्टल में फांसी लगाने की जानकारी मिली. 

सिद्धेश पाटील पिछले कुछ दिनों से डिप्रेशन में था. उसका इलाज चल रहा था. उसने मंगलवार को अपने डॉक्टर को मैसेज कर बताया था कि उसे आत्महत्या के विचार आ रहे हैं. डॉक्टर ने तुरंत इसकी जानकारी उसके परिजनों को दी.यह जानकारी मिलने के बाद उसके परिजनों ने हॉस्टल में उसके दोस्तों से संपर्क किया. लेकिन किसी तरह की मदद पहुंचने से पहले ही सिद्धेश ने आत्मघाती कदम उठा लिया था.माटुंगा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

आईआईटी बॉम्बे में भी हुई थी ऐसी ही घटना

इससे पहले भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) बॉम्बे में भी एक छात्र की कथित आत्महत्या का मामला सामने आया था. दरअसल आईआईटी बॉम्बे के बीटेक द्वितीय वर्ष के छात्र साहिल वाकोडे का शव 18 सितंबर को उनके हॉस्टल के कमरे में मिला था. इसको लेकर काफी विरोध-प्रदर्शन भी हुआ था. आत्महत्या करने वाले छात्र के पिता ने पवई पुलिस स्टेशन में आईआईटी बॉम्बे के कुछ अधिकारियों और प्रोफेसरों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई थी और मुंबई के मशहूर आजाद मैदान में आमरण अनशन शुरू किया था.

(मुंबई से रूतिक गंकवार की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: आप दोनों GEN Z नहीं, आपने बॉन्ड तोड़ा... आशुतोष रांका और सौरव दास को हाईकोर्ट ने लगाई फटकार

हेल्पलाइन
वंद्रेवाला फाउंडेशन फॉर मेंटल हेल्‍थ 9999666555 या help@vandrevalafoundation.com
TISS iCall 022-25521111 (सोमवार से शनिवार तक उपलब्‍ध - सुबह 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक)
(अगर आपको सहारे की ज़रूरत है या आप किसी ऐसे शख्‍स को जानते हैं, जिसे मदद की दरकार है, तो कृपया अपने नज़दीकी मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य विशेषज्ञ के पास जाएं)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IIT Bomaby, Mumbai News, Student Suicidal Cases
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com