मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले के असलाना में शादी समारोह के दौरान बिजली गुल हो जाने के कारण हैरान कर देने वाला मामला सामने आया. शादी में चल रही पूजा के दौरान दो दुल्हनें आपस में बदल गईं. वे दोनों दुल्हनें अपने लिए तय दूल्हे के बजाय दूसरे दूल्हे के साथ बैठ गईं और शादी के लिए पारंपरिक पूजा करने लगीं. जब फेरे के लिए दुल्हनों को दूल्हे के पास बैठाया गया तो गलती का अहसास हुआ और अफरा तफरी मच गई. इसके बाद दोनों परिवारों ने आपस मे बैठकर तय किया कि जिस दूल्हे से जिस दुल्हन का रिश्ता तय हुआ था उसी के साथ फेरे करवाए जाएं. इसके बाद फेरे पड़े और दोनों दुल्हनों की विदाई की गई.
उज्जैन जिले के बड़नगर रोड पर स्थित ग्राम असलाना के रमेशलाल रेलोत की तीन बेटियों और एक बेटे का विवाह कार्यक्रम 5 मई को था. इसमें तीन बेटियों में कोमल का राहुल से, निकिता का भोला और करिश्मा का गणेश से विवाह तय हुआ था. निकिता और करिश्मा दोनों की बारात बड़नगर के ग्राम दंगवाड़ा से आई थी.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
एक दूल्हे के मामा ने बताया कि बड़ी बेटी कोमल की बारात दोपहर में आ गई थी और उसके फेरे भी हो चुके थे. इधर बिजली कटौती के चलते शाम सात बजे से ही गांव में बिजली नहीं थी. भोला और गणेश दोनों की बारात रात करीब 11 बजे पहुंची. बारात के स्वागत के बाद दोनों दूल्हों को मायमाता पूजने के लिए कमरे में ले जाया गया. वहां पर बिजली कटौती के चलते अंधेरा था और दोनों दुल्हनों ने एक समान पोशाकें पहन रखी थीं. यहीं गड़बड़ हो गई और निकिता गणेश के पास व करिश्मा भोला के साथ बैठकर शादी की रस्मों को निभाने लगी. पूरा कार्यक्रम होने के बाद जब दोनों दूल्हों और दुल्हनों को फेरे के लिए ले जाया गया तो वहां पर दुल्हन बदलने की बात पता चलते ही हड़कंप मच गया. इस पर परिवारों में विवाद की स्थिति बन गई और आनन-फानन में दोनों दूल्हा-दुल्हनों की अदला-बदली की गई. इसके बाद शादी की रस्म अदा की गई और दोनों दुल्हनें अपने-अपने पतियों के साथ ससुराल के लिए रवाना हो गईं.
दुल्हनों के पिता रमेश लाल ने बताया कि दोनों दुल्हनें बदली जरूर थीं लेकिन कुछ देर के लिए. एक विवाह की एक रस्म होती है, माता के पूजन की, उसके बाद फेरे होने से पहले सभी को पता चलते ही जिस दूल्हे से रिश्ता तय हुआ था उसी से शादी करके दोनों लड़कियों को विदा कर दिया गया है.
शादी वाले परिवार ने आरोप लगाया कि रोज शाम सात बजे से रात 12 बजे तक बिजली कटौती होती है. शादी वाले दिन भी बिजली कटौती के कारण दुल्हनें बदल गईं. दोनों के फेरे सुबह 5 बजे करवाए गए.दोनों ही परिवारों ने किसी भी प्रकार से दूसरी बार फेरे की बात से साफ़ इनकार किया है. उनका कहना है कि फेरे तो जिससे शादी तय हुई उसी के साथ लिए गए हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं