विज्ञापन

1st Holi After Marriage Traditions: शादी के बाद पहली होली ससुराल में क्यों नहीं मनाना चाहिए? जानें इसके पीछे की दिलचस्प वजह और परंपरा

1st Holi After Marriage Traditions: नवविवाहिताओं के लिए होलिका दहन देखना अशुभ माना जाता है. एक कारण यह भी है होलिका दहन को होलिका की चिता कहा जाता है.

1st Holi After Marriage Traditions: शादी के बाद पहली होली ससुराल में क्यों नहीं मनाना चाहिए? जानें इसके पीछे की दिलचस्प वजह और परंपरा
Holika Dahan: पहली होली ससुराल में क्यों नहीं मनाते.

First Holi After Marriage Traditions: भारतीय त्यौहार सिर्फ एक पर्व नहीं होता बल्कि, ये परंपरा का भी संगम है. होली का मतलब सिर्फ मिठाई और रंग नहीं, बल्कि ढेर सारी परंपराएं भी हैं. आपने अक्सर अपने घर के बड़ों को ये कहते सुना होगा या आपके घर में किसी की नई-नई शादी हुई है, तो अक्सर देखा होगा कि पहली होली ससुराल में नहीं मनाई जाती है. जी हां शादी के बाद आने वाली पहली होली को लेकर एक खास रस्म काफी पॉपुलर है. नई नवेली दुल्हन अपनी पहली होली ससुराल में नहीं, बल्कि अपने मायके (पीहर) आकर मनाती है. आखिर ऐसा क्यों है? क्या यह सिर्फ एक रिवाज है या इसके पीछे कोई वजह भी है? अगर आप भी इसी सवाल का जवाब जानना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल को पढ़ें. 

​पहली होली ससुराल में क्यों नहीं मनाई जाती? (Why first Holi not celebrated in-laws' house)

​घर के बुजुर्गों और मान्यताओं के अनुसार, शादी के बाद पहली होली पर बहू और सास का एक साथ जलती हुई होलिका की अग्नि को देखना शुभ नहीं माना जाता. नवविवाहिताओं के लिए होलिका दहन देखना अशुभ माना जाता है. एक कारण यह भी है होलिका दहन को होलिका की चिता कहा जाता है. ऐसे में शादी के मांगलिक आयोजन के बाद ससुराल में रहकर होलिका की चिता जलती देखना अशुभ माना जाता है. 

Latest and Breaking News on NDTV

​इसके पीछे की बड़ी मान्यताएं-

​1. सास-बहू का रिश्ता- 

मान्यता है कि होली की अग्नि बहुत तेज होती है. परंपराओं के मुताबिक, नई बहू और सास का इस अग्नि को साथ देखना रिश्तों में कड़वाहट ला सकता है. 

​2. होने वाले बच्चे की सेहत- 

मान्यता है कि अगर नई दुल्हन गर्भवती है, तो होलिका दहन की गर्मी और धुआं उसके और होने वाले बच्चे के लिए ठीक नहीं. मायके में रहने से उसे ज्यादा आराम और देखभाल मिल पाती है.

​3. रिश्तों में तालमेल-

एक कारण ये भी माना जाता है कि पहली होली पर मायके जाने से उसे अपने पुराने माहौल में थोड़ा समय बिताने का मौका मिलता है, जिससे वह मानसिक रूप से खुश रहती है. साथ ही, दामाद जब ससुराल जाता है, तो वहां के लोगों से भी उसके रिश्ते मजबूत होते हैं.

मायके जाते हुए क्या-क्या पैक करें- Mayke jate huye kya kya pack kare: 

Latest and Breaking News on NDTV

सादी के बाद पहली बार मायके जा रही हैं, तो आपने साथ जरूरी समान जरूर पैक करें. 

1.  घर के लिए आरामदायक कुर्ती, प्लाज़ो, टी-शर्ट, लेगिंग्स, या कॉटन की साड़ियां.

2. अगर दोस्तों या रिश्तेदारों से मिलना है, तो  अच्छे सूट सारी पैक करें.

3. फेस वॉश, मॉइस्चराइज़र, सनस्क्रीन, कोल्ड क्रीम स्किनकेयर समान जरूर रखें.

4. अगर आप कुछ दिन मायके में रहेंगी, तो अपने साथ पैसे भी लेकर जाएं. ताकी शादी के बाद माता-पिता से खर्च के लिए पैसे न मांगना पड़े. 

5. अपने साथ अपनी दवाएं जरूर रखें. अगर आप किसी चीज की खाते हैं.

ये भी पढ़ें- होली पर बाजार में केमिकल वाले नकली रंगों की भरमार, स्किन ही नहीं आंखों और बालों के लिए भी नुकसानदायक, कैसे करें असली और नकली गुलाल की पहचान

World Health Day पर Dr. Naresh Trehan से जानें बीमारियों से बचने और लंबी उम्र पाने के राज, दिल के डॉक्टर से दिल की बात...

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com