विज्ञापन
This Article is From May 27, 2018

प्रेमी संग भागी युवती को पंचायत ने सुनाई मौत की सजा, घर वालों ने पीट पीटकर मार डाला

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में प्रेमी के संग भागी एक युवती को पंचायत द्वारा मौत की सजा सुनाए जाने के बाद घर वालों ने उसे कथित रूप से पीट-पीट कर मार डाला.

प्रेमी संग भागी युवती को पंचायत ने सुनाई मौत की सजा, घर वालों ने पीट पीटकर मार डाला
प्रतीकात्मक फोटो.
  • मध्य प्रदेश के मुरैना जिले की घटना
  • मध्य प्रदेश के मुरैना जिले की घटना
  • परिवार वालों ने पीट पीटकर की हत्या
मुरैना (मध्य प्रदेश): मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में प्रेमी के संग भागी एक युवती को पंचायत द्वारा मौत की सजा सुनाए जाने के बाद उसके घर वालों ने उसे कथित रूप से पीट-पीट कर मार डाला. प्रेमी युवक-युवती एक ही समाज और गोत्र के होने के कारण उनका आपस में विवाह नहीं हो सकता था. नूराबाद पुलिस ने ऑनर किलिंग के इस प्रकरण में मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें : पंचों ने जारी किया तुगलकी फरमान, अंतरजातीय विवाह करने वाले जोड़े को गांव से निकाला
​
मुरैना जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजेनिया ने बताया, 'यह घटना 24 मई की है. संदिग्ध परिस्थितियों में युवती (18) की मौत हुई है. उसके शव को उसके घर वालों ने बगैर पोस्टमॉर्टम किए घर के पास ही अपने खेत में ले जाकर जला दिया.' उन्होंने कहा कि इस घटना की पुलिस को 25 मई को सूचना मिली थी। तभी नूराबाद पुलिस ने अपने साथ फोरेंसिक जांच दल ले जाकर मृतका के कुछ अवशेष जांच के लिए जब्त किए हैं. सुजेनिया ने बताया कि पुलिस मृतका के परिजनों की तलाश कर रही है. वे सभी गायब हैं.

यह भी पढ़ें : SDM का दलितों को बारात निकालने की पुलिस से मंजूरी लेने का फरमान डीएम ने किया निरस्त

उन्होंने कहा कि युवती का कथित प्रेम प्रसंग पास के गांव मोरोपुरा के युवक सोनू के साथ चल रहा था. दोनों ही सजातीय एवं एक ही गोत्र के थे, इसलिए उनकी शादी नहीं हो सकती थी. पिछले दिनों युवक-युवती भाग गए. कुछ दिन बाद उनके परिजनों के बीच राजीनामा हुआ कि वे प्रेमी को कुछ नहीं कहेंगे, उनकी लड़की सुरक्षित उन्हें वापस कर दी जाए. ऐसा ही हुआ.

VIDEO : 'बालिगों की शादी, खाप न करे दखलंदाजी'


पुलिस सूत्रों के अनुसार, इसके बाद प्रेमिका के परिजनों ने अपने रिश्तेदारों और समाज के लोगों को बुलाकर इस मामले में पंचायत बुलाई. पंचायत ने युवती को मौत की सजा सुनाई थी.

(इनपुट : भाषा)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Honour Killings, Madhya Pradesh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com