MP Leaders Delhi Visit: मध्य प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज है. 28 फरवरी को दिल्ली में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का दिल्ली दौरा महज शिष्टाचार मुलाकात नहीं, बल्कि सत्ता और संगठन के गलियारों में बड़ी हलचल का संकेत दे रहा है. दिल्ली पहुंचते ही मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. सूत्रों के मुताबिक बैठक में सिर्फ औपचारिक बातें नहीं हुईं, बल्कि राजनीतिक समीकरणों और प्रशासनिक मुद्दों पर गहन चर्चा हुई.
एमपी भाजपा नेताओं की इस मुलाकात को लेकर राजनीतिक हलकों में खास चर्चा इसलिए भी है क्योंकि हाल ही में अमित शाह के कार्यालय से प्रदेश के एक वरिष्ठ नेता को फोन कॉल की खबर ने पहले ही अटकलों को हवा दे दी थी. ऐसे में मुख्यमंत्री मोहन यादव की दिल्ली मौजूदगी और शाह से सीधी बातचीत ने संकेतों को और गहरा कर दिया है.

MP Leaders Delhi Visit
दौरा सिर्फ राजनीतिक नहीं
दिल्ली में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मध्य प्रदेश प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के साथ मुलाकात की. आधिकारिक तौर पर इसे सौजन्य भेंट बताया गया, लेकिन पार्टी सूत्रों का कहना है कि प्रदेश संगठन में संभावित बदलाव, निगम-मंडलों में नियुक्तियां और भविष्य की रणनीति पर गंभीर चर्चा हुई है.
प्रदेश में आगामी समय में कुछ महत्वपूर्ण नियुक्तियों और संगठनात्मक फेरबदल की संभावना से इन मुलाकातों को जोड़कर देखा जा रहा है. इसी बीच पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल ने भी दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की. मुलाकात में DRDO द्वारा पूज्य दादा गुरु के वैज्ञानिक अध्ययन और बलिदानी वीरनारी कार्यक्रम जैसे विषयों पर चर्चा हुई.

MP Leaders Delhi Visit
विजयवर्गीय अमित शाह से मिले
वहीं कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी गृहमंत्री अमित शाह से अलग मुलाकात की, जिससे सियासी गलियारों में अटकलों का दौर शुरू हो गया है. हालांकि राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि दिल्ली में समानांतर सक्रियता भी प्रदेश की अंदरूनी राजनीति का हिस्सा हो सकती है. मुख्यमंत्री का यह दौरा ऐसे समय में हुआ है जब प्रदेश की वित्तीय जरूरतें, संगठनात्मक समीकरण और केंद्र-राज्य तालमेल तीनों अहम मोड़ पर हैं.
बढ़ते कर्ज़ के बीच मंदिरों पर कैंची? 22,098 मंदिर और घटता बजट, तीन साल में दो-तिहाई कम हुआ जीर्णोद्धार फंड
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं