भोपाल में मध्य प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों के कार्यालयों वाले ‘सतपुड़ा भवन' (Satpura Bhawan) की तीसरी मंजिल पर सोमवार को भीषण आग लग गई. करीब 10 घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग पर काफी हद तक काबू पा लिया है. लेकिन आग पूरी तरह नहीं बुझाई जा सकी है. जगह-जगह धुएं का गुबार निकल रहा है. प्राथमिक तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है. आग में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. हालांकि, बताया जा रहा है कि कई सरकारी दस्तावेज और फाइलें जलकर राख हो गई हैं.
भोपाल पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारि मिश्रा ने समाचार एजेंसी ANI से बातचीत में कहा, 'आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन जगह-जगह धुएं का गुबार है. जिससे बाद में आग पकड़ने की आशंका है. आग बुझाने के लिए जितने संसाधन हो सकते हैं, सब झोंक दिए गए हैं. टीमें काम कर रही हैं. अभी के लिए भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टरों की कोई जरूरत नहीं है."
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारि मिश्रा ने बताया कि प्राथमिक तौर पर आग लगने का कारण शार्ट सर्किट होना सामने आया है, लेकिन इसकी जांच के लिए विशेषज्ञों की टीम गठित कर दी गई है. आग बुझाने के लिए मौके पर दमकल के करीब 50 वाहन, पानी के करीब 300 टैंकर मौजूद है. आग को बुझाने के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी फायर सर्विस और बीएचईएल की टीम साइट पर काम कर रही है और सेना के विशेषज्ञ भी मौके पर पहुंच गए हैं.
अभी बिल्डिंग में किसी को जाने की इजाजत नहीं
उन्होंने कहा कि बिल्डिंग को लेकर खतरा बना हुआ है, क्योंकि काफी देर तक आग जलती रही, जिससे बीम्स के कमजोर होने और इमारत के गिरने का डर है. इसलिए जब तक एक्सपर्ट्स जांच नहीं कर लेंगे, तब तक किसी को भी इमारत में जाने की इजाजत नहीं है.
सीएम शिवराज ने रक्षा मंत्री से मांगी थी मदद
सतपुड़ा भवन की बिल्डिंग में आग बुझाने की कोशिशें नाकाम होने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से एयरफोर्स की मदद मांगी है. देर रात में ही AN 32 विमान और MI-15 हेलिकॉप्टर यहां पहुंचेंगे, जो आग बुझाने में मदद करेंगे.
सोमवार शाम 4 बजे लगी थी आग
सोमवार शाम करीब 4 बजे तीसरी मंजिल से शुरू हुई और छठी मंजिल तक पहुंच गई है. अधिकारियों को आग बुझाने के लिए सेना, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) और तेल कंपनियों की दमकल की गाड़ियां मंगवानी पड़ीं. स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय में महत्वपूर्ण सरकारी फाइलें भी जलकर खाक हो गई.
सीएम शिवराज ने पीएम मोदी को दी जानकारी
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी फोन पर चर्चा कर उन्हें जानकारी दी और जरूरी मदद की मांग की.
जांच के लिए बनाई गई 4 सदस्यीय कमेटी
सरकार का अनुमान है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी और एसी के कंप्रेसर में ब्लास्ट होने से फैलती गई. मुख्यमंत्री ने आग लगने के कारणों की जांच के लिए 4 सदस्यीय कमेटी बनाई है. वहीं गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी और चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने मौके पर पहुंच कर हालात का जायजा लिया.
क्या कहते हैं भोपाल के कलेक्टर?
भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि आग ऊपर की मंजिलों में थी और वहां पर ज्वलनशील सामग्री थी, इसलिए इतना समय लग गया. दमकल, सेना और सीआईएसएफ सहित सभी उपलब्ध संसाधनों को जुटाया गया. अभी तक स्थिति नियंत्रण में दिख रही है. हमें उम्मीद है कि जल्द ही आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया जाएगा.
ये भी पढ़ें-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं