- 20 दिन में 13 मौतें, जहरीली शराब पर विवाद; प्रशासन ने किया इनकार
- मुंह से झाग, उल्टी और चक्कर... ग्रामीणों ने बताए मौत से पहले के लक्षण
- देवास में जहरीली शराब का शक, कलेक्टर बोले- खबरें भ्रामक हैं
मध्य प्रदेश के देवास जिले में 20 दिनों के भीतर 13 लोगों की मौत का मामला चर्चा और विवाद का विषय बन गया है. जिले के चंदाना और बिंजाना गांव में हुई इन मौतों को लेकर ग्रामीण और परिजन जहरीली शराब को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं, जबकि जिला प्रशासन इस दावे को सिरे से खारिज कर रहा है. कई परिवारों का कहना है कि मृतकों को शराब पीने के बाद उल्टी, चक्कर, मुंह से झाग निकलने और आंखों की रोशनी कमजोर होने जैसी शिकायतें हुई थीं. दूसरी ओर प्रशासन का दावा है कि मौतें अलग-अलग स्वास्थ्य कारणों से हुई हैं.
चंदाना और बिंजाना गांव में सामने आईं मौतें
NDTV की टीम गांव पहुंची और वहां से मिली जानकारी के मुताबिक मामला 27 सितंबर से 16 अक्टूबर के बीच का है. इस अवधि में चंदाना गांव में 9 और बिंजाना गांव में 4 लोगों की मौत हुई है. सामने आए मामलों में अधिकांश मृतक मजदूरी करने वाले और नियमित रूप से शराब पीने के आदी बताए जा रहे हैं.
-
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न

चांदना गांव में मौत से हंगामा
Photo Credit: NDTV
वहीं प्रशासन का कहना है कि सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे जहरीली शराब से सामूहिक मौतों के दावे तथ्यात्मक नहीं हैं.
चार दोस्तों ने साथ पी शराब, एक दिन बाद चारों की मौत
ग्रामीणों के अनुसार 15 अक्टूबर को चंदाना गांव के दीपक रावत (28), जितेंद्र (35), ओमप्रकाश (35) और भीमा (55) ने एक साथ बैठकर शराब पी थी. आरोप है कि अगले ही दिन चारों की मौत हो गई. इसके अलावा शराब पीने के बाद बीमार हुए कैलाश प्रजापत (28) और संजय (25) का इंदौर के अरविंदो और अमलतास अस्पताल में उपचार चल रहा है. संजय के परिजनों का कहना है कि शराब पीने के बाद उसकी आंखों की रोशनी प्रभावित हो गई और वह आईसीयू में भर्ती है. ग्रामीणों के मुताबिक चंदाना गांव में मोहन (50), सुनील (30) और दरबार सिंह (60) की भी मौत हुई है.

अपनों की मौत का गम, ग्रामीण शराब पर उठा रहे सवाल
Photo Credit: NDTV
परिजनों और ग्रामीणों ने लगाए गंभीर आरोप
गांव के मुकेश परमार का कहना है कि मरने वाले सभी लोग शराब पीने के आदी थे और अधिकांश मजदूर वर्ग से थे. उन्होंने दावा किया कि कम से कम 17 लोगों की मौत हुई है और सभी की स्थिति लगभग एक जैसी थी. उनके मुताबिक कई मृतकों के मुंह से झाग निकला था.
राजेंद्र राव ने भी दावा किया कि उनके बड़े भाई मोहनलाल की मौत शराब पीने के बाद हुई थी. वहीं नेहा परमार ने कहा कि गांव में हुई कई मौतों से पहले पीड़ितों को चक्कर आना, उल्टी होना और आंखों से कम दिखना जैसी शिकायतें थीं.

अधिकारियों ने बताया भ्रामक
Photo Credit: NDTV
कलेक्टर ने बताया भ्रामक दावा
देवास कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने जहरीली शराब से 15 से 20 लोगों की मौत होने संबंधी खबरों को असत्य और भ्रामक बताया है. कलेक्टर के अनुसार 1 से 15 अक्टूबर के बीच गांव में हुई मौतें सामान्य बीमारियों, वृद्धावस्था, ब्रेन हेमरेज और अत्यधिक शराब सेवन जैसी वजहों से हुई हैं. उन्होंने कहा कि उपलब्ध पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहरीले पदार्थ से मौत की पुष्टि नहीं हुई है.
प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील भी की है.
यह भी पढ़ें : MP में जहरीली शराब से अब तक 14 की मौत, 10 अस्पताल में भर्ती; सीएम यादव ने कहा- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं