नवी मुंबई पुलिस ने मुगल बादशाह औरंगज़ेब की तस्वीर को कथित रूप से व्हाट्सऐप प्रोफाइल पिक्चर के रूप में इस्तेमाल करने को लेकर एक शख्स के खिलाफ FIR दर्ज की है. एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि एक हिन्दू संगठन ने इस मुद्दे को उठाया था. एक मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर के आउटलेट पर नौकरी करने वाले शख्स को पुलिस ने वाशी में गिरफ़्तार किया. शख्स को बाद में घर लौट जाने दिया गया, और उसके ख़िलाफ़ नोटिस जारी किया गया है.
पुलिस अधिकारी के अनुसार, औरंगज़ेब की तस्वीर को व्हाट्सऐप प्रोफ़ाइल पिक्चर बनाए जाने का स्क्रीनशॉट एक हिन्दू संगठन ने पुलिस को दिया था, जिसके बाद भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 298 (धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के इरादे से शब्दों का उच्चारण करना आदि) और 153-ए (विभिन्न समूहों के बीच धर्म, जाति, जन्म स्थान, निवास के आधार पर दुश्मनी को बढ़ावा देना) के तहत मामला दर्ज किया गया था. उन्होंने बताया कि मामले की तफ़्तीश जारी है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
औरंगज़ेब और टीपू सुल्तान के कथित महिमामंडन को लेकर हाल ही में महाराष्ट्र के विभिन्न शहरों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं हुई हैं. कोल्हापुर शहर में कुछ स्थानीय लोगों द्वारा सोशल मीडिया 'स्टेटस' के तौर पर एक आपत्तिजनक ऑडियो संदेश के साथ टीपू सुल्तान की तस्वीर के कथित इस्तेमाल के ख़िलाफ़ बुधवार को किए गए प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने पथराव भी किया.
इससे पहले, अहमदनगर में भी एक जुलूस में औरंगज़ेब की तस्वीरें दिखाई गई थीं. संगमनेर कस्बे में एक लड़के की कथित हत्या के विरोध में सकल हिन्दू समाज की एक रैली के दौरान पत्थर फेंके गए. इस दौरान दो लोग ज़ख्मी हो गए थे, और पांच वाहन क्षतिग्रस्त कर दिए गए. पुलिस ने बताया था कि संगमनेर में ही एक धार्मिक जुलूस के दौरान औरंगज़ेब का पोस्टर प्रदर्शित किया गया था, और आपत्तिजनक नारे भी लगाए गए थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं