विज्ञापन
This Article is From Nov 19, 2017

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा दलितों को आवंटित भूमि खरीद पर भाजपा विधायक के खिलाफ मामला दर्ज

वकील ने कहा कि अदालत ने इन पांचों के खिलाफ अनुसूचित जाति जनजाति कानून के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया.

Also Read in
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा दलितों को आवंटित भूमि खरीद पर भाजपा विधायक के खिलाफ मामला दर्ज
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
राजगढ: एक अदालत ने मध्य प्रदेश सरकार द्वारा दलितों को पट्टे पर दी गई जमीन को कथित रूप से गैरकानूनी तरीके से खरीदने पर भाजपा के विधायक हजारीलाल दांगी, उनकी तीन पत्नियों तथा एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है. याचिकाकर्ताओं के वकील एम एल जंगदरा ने शनिवार को कहा कि विशेष न्यायाधीश राजेश कुमार ने शुक्रवार को पुलिस को निर्देश दिया कि दांगी, उनकी पत्नियों सरदार बाई, धापू बाई, ज्योत्सना बाई तथा एक अन्य श्रीनाथ तांक को सुनवाई की अगली तारीख 18 दिसंबर को उनके सामने पेश किया जाए. वकील ने कहा कि अदालत ने इन पांचों के खिलाफ अनुसूचित जाति जनजाति कानून के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया.

VIDEO : जमीन अधिग्रहण में भेदभाव का आरोप​

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Leased Land
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com