- दिलीप कुमार को राहत
- जमीन विवाद पर ट्रस्टी का आया बयान
- 999 सालों तक के लिए पट्टा
मुंबई के एक बिल्डर के साथ बांद्रा इलाके में बंगले की जमीन को लेकर चल रहे विवाद में दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता दिलीप कुमार को रविवार को बड़ा सहारा मिला. संपत्ति के असली मालिकों, सेठ मूलराज खटाऊ ट्रस्ट (एसएमकेटी) ने स्पष्ट रूप से कहा है कि अभिनेता संपत्ति के स्थायी पट्टेदार हैं न कि किरायेदार, जैसा कि कहने की कोशिश की जा रही है. ट्रस्टी ने कहा कि दिलीप कुमार के पास इस संपत्ति का 999 सालों तक के लिए पट्टा है. एसएमकेटी द्वारा अपने वकील अल्तमश शेख के हवाले से शनिवार-रविवार को मीडिया में जारी एक प्रमुख सार्वजनिक नोटिस में कहा गया कि संपत्ति के किराये का रूप पहले ही बदल चुका है और 'लीज अभी भी वैध है.'
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
यह सार्वजनिक नोटिस दिवंगत सुनीत सी. खटाऊ के कानूनी उत्तारधिकारियों, एसएमकेटी सेटलमेंट के लाभार्थियों और दिवंगत चंद्रकांत एम. खटाऊ के ट्रस्टी में से एक की ओर से जारी की गई है. हाई-प्रोफाइल विवाद में यह नई बात तब सामने आई है, जब दिलीप कुमार (96) और सायरा बानो (74) ने बिल्डर समीर एन. भोजवानी को 250 करोड़ रुपये का मानहानि का नोटिस भेजा, जिसे सबसे पहले चार जनवरी 2019 को आईएनएनएस द्वारा प्रकाश में लाया गया था.
Request from Saira Banu Khan: To the Hon'ble @PMOIndia Shri @narendramodi Awaiting for appointment. I am tired of repeated assurances from CM @Dev_Fadnavis “I AM TRYING“ Sir you are the last hope of protecting DILIP SAHAB's only house from Land Mafia Samir Bhojwani. I beg
— Dilip Kumar (@TheDilipKumar) December 18, 2018
Zero Box Office: शाहरुख खान की 'जीरो' को 'KGF' ने दी पटखनी, दूसरे हफ्ते इतने करोड़ से पछाड़ा
इससे पहले, सेलेब्रिटी दंपति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से अपील की थी, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर जवाबी पलटवार करते हुए भोजवानी को मानहानि का नोटिस भेज दिया. यह विवाद दिलीप कुमार के पाली हिल बंगला नंबर-16 को लेकर है, जो 1,600 वर्गमीटर के भूखंड पर है. कहा जाता है कि इसकी कीमत 250 करोड़ रुपये से अधिक है. अभिनेता 2003 में पत्नी के साथ बांद्रा पश्चिम के उसी इलाके में बंगला नंबर-34 में रह रहे हैं. सायरा बानो पहले ही ऐलान कर चुकी है कि वह नंबर-16 वाली जगह पर दिलीप कुमार की याद में एक संग्रहालय का निर्माण कराएंगी.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
(इनपुट आईएएनएस से)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं