महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) को राज्य और देश के कई नेताओं ने बधाई दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए सीएम को बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि उन्हें विश्वास है कि एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र को और ऊंचाई पर ले जाने की दिशा में काम करेंगे. महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे (Raj Thackeray) ने भी महाराष्ट्र के नए सीएम एकनाथ शिंदे को बधाई दी है. राज ने ट्विटर पर अपने संदेश में लिखा, "महाराष्ट्र के सीएम पद का उत्तरदायित्व आप स्वीकार कर रहे हैं, इस बात का हमें आनंद है. यह सुअवसर आपको मिला है. खुद के कर्तव्य से आप इसे सिद्ध करेंगे, ऐसी आशा है. सतर्क रहिए और सोच-विचारकर कदम उठाइए. पुन: आप का अभिनंदन. "
— Raj Thackeray (@RajThackeray) June 30, 2022
शिंदे ने गुरुवार शाम को महाराष्ट्र के सीएम पद की शपथ ली है. उनके साथ बीजेपी के देवेंद्र फडणवीस ने भी शपथ ली है जो राज्य के डिप्टी सीएम का पद संभालेंगे. राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने दोनों नेताओं को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. महाराष्ट्र बीजेपी के वरिष्ठ नेता फडणवीस दो बार महाराष्ट्र के सीएम रह चुके हैं लेकिन बीजेपी प्रमुख बीजेपी नड्डा के आग्रह पर उन्होंने महाराष्ट्र सरकार में डिप्टी सीएम बनना स्वीकार किया है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री होंगे इसकी घोषणा देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को सुबह ही कर दी थी. उन्होंने ये भी कहा था कि वो इस सरकार में कोई पद नहीं लेंगे और सरकार को बाहर से समर्थन देंगे. लेकिन अपने इस बयान के कुछ घंटे बाद ही उन्हें अपना ये फैसला बदलना पड़ा. दरअसल, दिल्ली से पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने फडणवीस से बात की और उनसे आग्रह किया वो डिप्टी सीएम का पद स्वीकार करें. नड्डा ने गुरुवार शाम को कहा था, "आप लोग एक और ट्विस्ट के लिए तैयार रहे. मैंने फडणवीस से खुद बात की हेऔर उन्हें इसके लिए मनाया है. "
* 'उदयपुर हत्याकांड : कन्हैयालाल की हत्या के विरोध में जुलूस के दौरान तनाव, फेंके गए पत्थर
* '"असल में यही हुआ..." : उद्धव ठाकरे के इस्तीफे को लेकर संजय राउत ने शेयर किया स्केच
* Presidential Election : इस परिस्थिति में नामांकन हो सकता है खारिज, उम्मीदवारों को मानने होते हैं ये नियम
उद्धव ठाकरे के इस्तीफे के बाद शिवसेना का क्या होगा? जानिए क्या कहते हैं जानकार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं