विज्ञापन

Video: 'हफ्ते भर से नहीं सोई, अब टूट रही...' नवी मुंबई में बिजली कटौती से त्रस्त महिला ने रोते हुए सुनाई व्यथा

नवी मुंबई में भीषण गर्मी के बीच रात में भारी बिजली कटौती हो रही है. इससे परेशान एक कामकाजी महिला ने रोते हुए अपनी व्यथा सुनाई. उसने कहा- सुबह 6 बजे जॉब पर जाना होता है, हफ्ते भर से सोई नहीं हूं, अब में टूट रहीं हूं. एक मिनट के वीडियो में महिला बुरी तरह बिलख रही है.

Video: 'हफ्ते भर से नहीं सोई, अब टूट रही...' नवी मुंबई में बिजली कटौती से त्रस्त महिला ने रोते हुए सुनाई व्यथा
बिजली कटौती से परेशान महिला रोते हुए बोली- सुबह 6 बजे जॉब पर जाना है, रात में रोज लाइट कट रही.

भीषण गर्मी में बिजली कटौती, नवी मुंबई के लोग इससे परेशान हो गए हैं. शहर के उलवे इलाके में पिछले कुछ दिनों से भारी बिजली कटौती हो रही है. दिन हो या रात कभी भी लाइट जा रही है, इससे लोग गर्मी में चैन की नींद सो भी नहीं पा रहे हैं. बिजली कटौती से परेशान एक कामकाजी महिला अपनी व्यथा सुनाते हुए बुरी तरह बिलख पड़ी. उसने कहा कि हफ्ते भर से ठीक से नहीं सोई, रोज सुबह 6 बजे जॉब पर जाना पड़ता है. अब यह ट्रॉमा झेला नहीं जा रहा. महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

हफ्ते भर से ठीक से नहीं सोई हूं, रोते हुए बोली महिला  

उलवे सेक्टर-8 इलाके में रहने वाली महिला ने कहा कि अब मुझसे यह ट्रॉमा झेला नहीं जा रहा है, एक हफ्ते भर से मैं ठीक से नहीं सोई हूं. ये लोग रोज रात को लाइट काट देते हैं, 4- 5 बजे तक. मुझे सुबह छह बजे काम पर जाना होता है. हर दिन ये लोग लाइट काट रहे हैं, मैं सो नहीं पा रही हूं. I'm breaking down now, can't handle it (मैं अब अंदर से टूट रही हूं, मुझसे यह बर्दाश्त नहीं हो रहा) जो भी जिम्मेदार लोग हैं, इस पर ध्यान दें. यह सब कहते हुए महिला बुरी तरह रो रही है. 

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र से असम तक झमाझम बारिश, दिल्ली-UP में फिर भीषण गर्मी, जानें उत्तर भारत में कब पहुंचेगा मॉनसून

लोगों ने घेरा  बिजली विभाग कार्यालय, बुलानी पड़ी पुलिस 

इधर, नवी मुंबई के कामोठे में भी रात में बार-बार बिजली कटौती हो रही है, जिससे परेशान हजारों लोगों का गुस्सा सोमवार 8 जून को फूट पड़ा. लोगों ने महावितरण बिजली विभाग कार्यालय का घेराव कर लचर व्यवस्था के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. बिजली कटौती के कारण लोग इतने आक्रोशित थे कि हालात तनावपूर्ण हो गए. कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कामोठे पुलिस की बड़ी टुकड़ी को तुरंत मौके पर तैनात करना पड़ा. 

ये भी पढ़ें-  तब बिजली के तारों पर कपड़े सूखा करते थे... यूपी में बिजली कटौती पर सीएम योगी ने विरोधियों को दिया करारा जवाब

कार्रवाई नहीं होने तक जारी रहेगा आंदोलन 

अधिकारियों के रवैये से नाराज प्रदर्शनकारियों ने कामोठे पुलिस स्टेशन के सामने मुख्य चौराहे पर चक्काजाम किया. इस दौरान लोगों ने अघोषित बिजली कटौती तुरंत रोकने और लापरवाह अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग. उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक कार्रवाई नहीं जाती आंदोलन जारी रहेगा. 

ये भी पढ़ें- ब‍िजली व‍िभाग का मैसेज आया क्‍या, शाम को 6 बजे से 11 बजे तक वॉश‍िंग मशीन और वॉटर पंप ना चलाएं, AC का टेंपेचर रखें 24 ड‍िग्री

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com