विज्ञापन

यूपी ऊर्जा संकट: सीएम योगी का बयान, कहा- पूरी बिजली दी जा रही... याद करिए तारों पर कपड़े सूखते थे

UP Power Crisis: यूपी में बिलजी संकट को लेकर समाजवादी पार्टी की आलोचना पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने बड़ा हमला किया. उन्होंने कहा कि ऊर्जा संकट पर उंगली वो लोग उठा रहे हैं जिनके समय में बिजली के तार पर लोग कपड़े सुखाते थे. उन्होंने कहा कि प्रदेश में पूरी बिजली दी जा रही है. मैंने खुद इसकी समीक्षा की है. संकट के समय में सभी को सहयोग करना चाहिए.

यूपी ऊर्जा संकट: सीएम योगी का बयान, कहा- पूरी बिजली दी जा रही... याद करिए तारों पर कपड़े सूखते थे
UP Power Crisis: CM Yogi Adityanath Statement on UP Electricity.

CM Yogi Adityanath Slams Samajwadi Party Over UP Power Crisis: उत्तर प्रदेश में बिलजी संकट की चर्चा के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा- पूरी बिजली दी जा रही है. अगर, पावर स्टेशन पर ही शटडाउन हो रहा है तो उसके लिए विभाग को मौका भी देना चाहिए. विभाग अपने स्तर पर कार्य कर रहा है. मैंने स्वयं भी इसकी समीक्षा बैठक ली है. लेकिन, यह जिम्मेदारी केवल पावर कॉरपोरेशन की नहीं, हर नागरिक की जिम्मेदारी बनती है कि वह इस समय पावर कॉरपोरेशन के साथ खड़े होकर के इस संकट का सामना करने में उनका सहयोग करे. ये हमारा नागरिक दायित्व भी बनता है. 

सीएम बोले. कभी दिन तो कभी रात में आती थी बिजली 

सीएम योगी ने सपा पर हमला बोलते हुए कहा- याद करिए, ऊर्जा संकट पर उंगली कौन उठा रहे हैं? जिनके समय में बिजली के तार पर लोग कपड़े सुखाते थे, ये उनकी सच्चाई है. समाजवादी पार्टी के समय में बिजली नहीं आती थी, उस समय ये लोग क्या करते थे? किसी भी जिले में बिजली देनी हो तो एक सप्ताह रात्रि के लिए बिजली आती थी, दूसरे सप्ताह दूसरे जिले में आती थी. कभी दिन में तो कभी रात्रि में.  

खबर अपडेट की जा रही है 
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com