विज्ञापन

2 साल पुराने जले ट्रक से टकराई अर्टिगा कार, 2 बच्‍चों समेत 4 की मौत; त्र्यंबकेश्वर से लौट रहा था परिवार

त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार 2 साल पुराने जले ट्रक से टकराई गई. नाशिक-मुंबई हाईवे पर हुए इस हादसे में 4 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, 6 घायल हैं. 

2 साल पुराने जले ट्रक से टकराई अर्टिगा कार, 2 बच्‍चों समेत 4 की मौत; त्र्यंबकेश्वर से लौट रहा था परिवार
नाशिक-मुंबई हाईवे पर दर्दनाक हादसा. फोटो- पूजा भारद्वाज

नाशिक-मुंबई हाईवे पर एक दर्दनाक हादसे में 2 बच्चों समेत 4 श्रद्धालुओं की मौत हो गई. जबकि 6 लोग घायल हो गए, जिन्‍हें इलाज के लिए अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है. यह दर्दनाक हादसा नाशिक-मुंबई हाईवे पर आटगांव के पास हुआ. कार सवार सभी लोग त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे.

पुलिस के अनुसार, अर्टिगा कार सवार एक पर‍िवार के लोग नासिक जिले में स्थित त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर से से दर्शन कर लौट रहे थे. इस दौरान नाशिक-मुंबई हाईवे पर शहापुर तालुका के आटगांव के पास उनकी कार एक पुराने जले हुए खड़े ट्रक से टकरा गई. दर्दनाक हादसे में दो मासूम बच्‍चों समेत चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए. हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्‍काल सभी घायलों को इलाज के लिए अस्‍पताल में भर्ती कराया. 

हादसे में इनकी गई जान 

  •  श्रीराम जायसवाल
  •  आयुष जायसवाल
  •  लाडो जायसवाल
  •  सूरज जायसवाल
अस्‍पताल में रोते-बिलखते परिजन.

अस्‍पताल में रोते-बिलखते परिजन.

ये हुए घायल 

  •  सुभी जायसवाल
  •  शिवम जायसवाल
  •  हाशिक जायसवाल
  •  सुनीता जायसवाल
  •  राधिका जायसवाल
  •  सतीश जायसवाल
घायलों का अस्‍पताल में चल रहा इलाज.

घायलों का अस्‍पताल में चल रहा इलाज.

2 साल से खड़ा था जला ट्रक 

श्रद्धालुओं की कार जिस ट्रक से टकराई वह दो साल पहले आग लगने से जल गया था, इसके बाद से वह उसी हालत में खड़ा हुआ था. हैरानी की बात यह है क‍ि इतने लंबे समय बाद भी उस ट्रक का रास्‍ते से नहीं हटाया गया था, जो अब चार लोगों की मौत का कारण बन गया, जिनमें दो मासूम बच्‍चे भी शामिल हैं. 

पुल‍िस ने शूरू की जांच 

हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी 6 घायलों को इलाज के लिए शहापुर उप-जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है. पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारण की जांच शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें...

गुरुग्राम के बाद ग्रेटर नोएडा में हिट एंड रन का केस, तेज रफ्तार कार की टक्कर से हवा में उछला युवक, VIDEO

लुधियाना में बिना ड्राइवर चलने लगी MG Windsor EV, पेड़ से टक्कर के बाद बढ़ गई स्पीड; देखें वीडियो

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nashik Mumbai Highway Accident, Nashik Road Accident News, Maharashtra Road Accident, Trimbakeshwar News, Maharashtra News Hindi.
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com