- सोमनाथ-द्वारका एक्सप्रेसवे गुजरात की कनेक्टिविटी को और मजबूती देने वाला प्रोजेक्ट है.
- यह हाईवे गुजरात के देश के 6 बड़े राज्यों से भी अलग-अलग हाईवे के माध्यम से कनेक्ट कर देगा.
- गुजरात का यह मेगा प्रोजेक्ट 680 किलोमीटर का होगा. जिस 36 महीनों में बनाने का लक्ष्य रखा गया है.
सोमनाथ से दिल्ली का सफर अब 14 घंटे में पूरा हो जाएगा. गुजरात में बनने वाला 680 किलोमीटर का सोमनाथ-द्वारका एक्सप्रेसवे का एक्सप्रेसवे न केवल अहमदाबाद से सौराष्ट्र को कनेक्टिविटी देगा. बल्कि यह गुजरात के मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा समेत 6 बड़े राज्यों से भी कनेक्ट कर देगा. करीब 57 हजार 120 करोड़ की लागत से बनने वाला यह मेगा एक्सप्रेसवे राज्य की सड़क परियोजनाओं में एक मील का पत्थर साबित होने जा रहा है. अहमदाबाद, राजकोट, पोरबंदर जैसे बड़े शहरों तक जाना अब बिल्कुल आसान होने वाला है. केंद्र सरकार से मंजूरी मिलने के बाद इस परियोजना पर तेजी से काम होगा.
सोमनाथ की दिल्ली-NCR से बढ़ेगी कनेक्टिविटी
सोमनाथ-द्वारका एक्सप्रेसवे की वजह से अब गुजरात की दिल्ली-NCR से कनेक्टिविटी मजबूत हो जाएगी. अगर आप सोमनाथ से दिल्ली की यात्रा करते हैं तो आम तौर पर 22 से 24 घंटे का समय लगता है. लेकिन यह हाईवे इस दूरी को कम करने का काम करेगा. यह कैसे होगा यह हम आपको चरणबद्ध तरीके समझाते हैं. 680 किलोमीटर का यह हाईवे सोमनाथ से शुरू होकर द्वारका तक जाएगा. आपकी यात्रा सोमनाथ से शुरू होकर अहमदाबाद तक जाएगा. फिर यहां से आपको अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे के जरिए आगे बढ़ना होगा. वडोदरा और गोधरा के पास यह हाईवे भारत के सबसे लंबे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जुड़ जाएगा. यहां से आप हरियाणा रूट से आगे बढ़ते हुए गुरुग्राम और सोहना से होते हुए सीधे दिल्ली तक पहुंच जाएंगे. सोमनाथ से दिल्ली की दूरी 1420 किलोमीटर है. लेकिन नया हाईवे बनने से यह दूरी 1200 किलोमीटर के पास हो जाएगी.
सोमनाथ-द्वारका एक्सप्रेसवे का रूट
- अहमदाबाद
- सुरेंद्रनगर
- राजकोट
- जेतपुर
- जूनागढ़
- पोरबंदर
- द्वारका
680 किलोमीटर की दूरी
सोमनाथ-द्वारका एक्सप्रेसवे की कुल दूरी 680 किलोमीटर है. यह विशाल एक्सप्रेसवे गुजरात राज्य सड़क विकास निगम की तरफ से बनाया जाएगा. जिसमें पहले चरण में 170 किलोमीटर में अहमदाबाद से राजकोट के बीच तैयार होगा. इसके बाद 190 किलोमीटर के हिस्से को यह राजकोट से पोरबंदर के बीच जाएगा. फिर 110 किलोमीटर की जेतपुर से सोमनाथ के बीच बनेगा. यह पूरी सुविधाओं से लैस हाईवे होगा, जहां हर 50 किलोमीटर की दूरी पर यात्रियों के लिए फ्यूल स्टेशन, ईवी चार्जिंग पॉइंट, फूड कोर्ट, विश्राम गृह और आपातकालीन सुविधाएं मिलेगी.
गुजरात से कनेक्ट होंगे 6 बड़े राज्य
भले सोमनाथ-द्वारका एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट अकेले गुजरात में बन रहा है. लेकिन भारत का यह एक्सप्रेसवे अलग-अलग हाईवे से कनेक्ट होगा. जिससे गुजरात की कई बड़े राज्यों से कनेक्टिविटी मजबूत होने जा रही है.
- गुजरात
- राजस्थान
- मध्य प्रदेश
- हरियाणा
- उत्तर प्रदेश
- दिल्ली
अक्टूबर में DPR तैयार
सोमनाथ-द्वारका एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट के लिए अक्टूबर में DPR तैयार हो जाएगी. गुजरात सरकार इस प्रोजेक्ट को पहले ही हरी झंडी दे चुका है. पर्यावरण सलाहकारों की तरफ से इसकी राय मिल चुकी है. डीपीआर को आखिरी रूप दिया जा रहा है, जहां अक्टूबर 2026 में यह तय हो जाएगा. 36 महीनों में इसे बनाने का लक्ष्य तय किया गया है. यानि अगर 2027 तक इसका काम शुरू होगा तो यह 2030 तक शुरू हो जाएगा.
ये भी पढ़ेंः जोधपुर से मुंबई 11 घंटे में, जयपुर अजमेर पाली से दिल्ली होंगे कनेक्ट, मारवाड़ की रफ्तार बदलेगा महाएक्सप्रेसवे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं