विज्ञापन

मुंबई में पूर्व सांसद की कार ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में BMC वर्कर की मौत; पत्नी सहित 2 घायल

मुंबई में पूर्व आर्मी ब्रिगेडियर और पूर्व सांसद सुधीर सावंत की कार ने स्कूटर को टक्कर मार दी. हादसे में BMC वर्कर अय्यप्पन हरिजन की मौत हो गई.

मुंबई में पूर्व सांसद की कार ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में BMC वर्कर की मौत; पत्नी सहित 2 घायल
हादसे में मृतक बीएमसी वर्कर की पत्नी और एक अन्य शख्स घायल हो गए. (Photo: NDTV)
  • मुंबई में एक सड़क हादसा हुआ, जिसमें बीएमसी वर्कर की मौत हो गई.
  • यह हादसा एक कार और बाइक के बीच हुई टक्कर से हुई.
  • कार के मालिक पूर्व सांसद हैं. मृतक बीएमसी वर्कर की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है.
मुंबई:

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में हुए सड़क हादसे में एक बीएमसी वर्कर की मौत का मामला सामने आया है. घटना सोमवार शाम मुंबई के खार इलाके में हुई. पूर्व आर्मी ब्रिगेडियर और पूर्व सांसद सुधीर सीताराम सावंत (71) की तेज रफ्तार कार CD रोड जंक्शन पर एक स्कूटर से टकरा गई. इस हादसे में BMC कर्मचारी अय्यप्पन सेल्वराज हरिजन (41) की मौत हो गई और उनकी पत्नी नैन्सी (37) और एक अन्य शख्स घायल बताए जा रहे हैं. 

मृतक अय्यपन की पत्नी नैन्सी (37) के हाथ में चोट आई. उन्होंने मामले की शिकायत दर्ज करवाई. खार पुलिस ने सीताराम सावंत पर BNS की धारा 106(1) और MV एक्ट की धारा 184 के तहत मामला दर्ज किया.

हादसा इतना खतरनाक था कि हेलमेट पहनने के बावजूद अय्यप्पन की मौत हो गई. वे हादसे के वक्त कार के नीचे फंस गए. आस-पास के लोगों ने उन्हें बाहर निकालने के लिए गाड़ी उठाई, लेकिन सिर और शरीर पर गंभीर चोटों की वजह से भाभा अस्पताल में उनकी मौत हो गई.

खार पुलिस ने सावंत के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 106(1) और मोटर वाहन अधिनियम की धारा 184 के तहत मामला दर्ज किया. इस तरह के अपराधों में कम से कम दो साल की सजा का प्रावधान है, इसलिए पुलिस ने सावंत को गिरफ्तार करने के बजाय नोटिस जारी किया.

हादसे के बाद सावंत का ब्लड प्रेशर अचानक बढ़ गया और उनके परिवार ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया.

ये भी पढ़ें: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर बड़ा सड़क हादसा, आपस में टकराईं 5 गाड़ियां, 3 लोगों की मौत

हादसा कैसे हुआ?

सड़क हादसा शाम 4:15 बजे से 4:30 बजे के बीच CD रोड और 16th रोड के जंक्शन पर हुआ. मृतक की पत्नी नैन्सी अय्यप्पन हरिजन (37) अपने पति अय्यप्पन हरिजन के साथ बाइक से बांद्रा की ओर जा रहे थे. पीछे से अचानक आई सफेद कार ने कथित तौर पर जोरदार टक्कर मार दी और हादसा हो गया.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra, Mumbai, BMC Workers, EX MP, Mumbai Road Accident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com