विज्ञापन

दोस्त के साथ घूमने गई युवती से छह लोगों ने किया गैंगरेप, बॉयफ्रेंड की भूमिका भी जांच के दायरे में

इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दो की तलाश जारी है. मामले में युवती के बॉयफ्रेंड की भूमिका की भी जांच की जा रही है.

दोस्त के साथ घूमने गई युवती से छह लोगों ने किया गैंगरेप, बॉयफ्रेंड की भूमिका भी जांच के दायरे में
महाराष्ट्र एक युवती से छह लोगों ने गैंगरेप किया है.

महाराष्ट्र के पालघर जिले से एक बेहद गंभीर अपराध का मामला सामने आया है. तलासरी इलाके में 19 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है. पुलिस के अनुसार युवती अपने दोस्त के साथ घूमने गई थी, तभी कुछ लोगों ने उसे जबरन एक सुनसान स्थान पर ले जाकर अपराध को अंजाम दिया. मामले में अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है जबकि दो अन्य की तलाश जारी है.

बीच से लौटते समय हुई घटना

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार 9 अगस्त को पीड़िता अपने बॉयफ्रेंड के साथ उमरगांव बीच गई थी. वहां से लौटते समय तलासरी के पास उनका दोपहिया वाहन फिसलकर गिर गया. इसी दौरान कुछ युवक वहां पहुंचे. आरोप है कि मदद करने के बजाय युवकों ने पीड़िता के दोस्त को धमकाया और वहां से भगा दिया. इसके बाद उन्होंने अपने अन्य साथियों को बुलाया.

सुनसान डाक बंगले में ले जाकर वारदात

एफआईआर के अनुसार आरोपी युवती को पास में स्थित एक बंद पड़े डाक बंगले में ले गए. वहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का आरोप है. घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस से संपर्क किया जिसके आधार पर तलासरी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और आरोपियों की पहचान करने के लिए कई टीमों को लगाया.

चार आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी

जांच के दौरान पुलिस ने अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. अन्य दो आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी आरोपियों को पकड़ने के लिए विशेष टीमों को लगाया गया है और जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है.

बॉयफ्रेंड की भूमिका पर भी सवाल

जांच के दौरान एक और पहलू सामने आया है. पुलिस को शक है कि कुछ आरोपी और युवती का बॉयफ्रेंड एक-दूसरे को पहले से जानते थे. यही वजह है कि उसकी भूमिका की भी जांच की जा रही है. इसके अलावा पुलिस यह भी जांच कर रही है कि जब आरोपियों ने युवती को अपने साथ ले जाने की बात कही तो उसके दोस्त ने तुरंत पुलिस को सूचना क्यों नहीं दी. जांच एजेंसियां इस पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में लगी हुई हैं.

तलासरी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है. अधिकारियों का कहना है कि मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें- कभी हर 5 मिनट में पास हुआ एक बिल तो कभी वॉकआउट, लेकिन हंगामे का असली शिकार प्रश्नकाल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra Gang Rape, Maharashtra Crime, Maharashtra News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com