भारतीय खाना चटनी के बिना अधूरा है. किसी भी खाने के स्वाद को बढ़ाने का काम करती है चटनी. क्या आपको शादियों और पार्टियों में सर्व की जाने वाली लाल-लाल, खट्टी-मीठी और चटपटी चटनी याद है? पूरी हो या फिर गरमा-गरम समोसे, इस चटनी के बिना हर स्वाद अधूरा सा लगता है. बहुत से लोगों को लगता है कि इसे घर में बनाना बहुत मुश्किल है, लेकिन आज हम आपको इसका बेहद आसान तरीका बताने वाले हैं. इस रेसिपी को हाल ही में निशा मधुलिका ने अपने यूट्यूब चैनल (@NishaMadhulika) पर शेयर किया है. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका.
यहां देखें रेसिपी वीडियो-
अगर आप फटाफट इस रेसिपी को पढ़ना चाहते हैं, तो स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी नीचे है-
कैसे बनाएं ये चटपटी चटनी? (How To Make Date Tomato Chutney Recipe)
सामग्री-
- टमाटर - 4 (300g)
- खजूर - - 5
- तेल- 1 चम्मच
- जीरा - ¼ चम्मच
- सौंफ- ¼ चम्मच
- मेथी दाना - ¼ चम्मच
- तेज पत्ता - 1
- दालचीनी - 1
- कश्मीरी लाल मिर्च - ½ चम्मच
- गरम मसाला - ½ चम्मच
- नमक - ¼ चम्मच
- काला नमक - ¾ चम्मच
- किशमिश - 1 चम्मच
- जीरा पाउडर - ½ चम्मच
- सौंठ पाउडर - ¼ चम्मच
- गुड़ - ½ कप (75g)
- काजू - 1 चम्मच
- इलाइची -1
- अमचूर पाउडर - 2 चम्मच
विधि-
- सबसे पहले 4 देसी टमाटर लें. इन्हें पानी में तब तक उबालें जब तक कि इनका छिलका अपने आप अलग न होने लगे.
- उबलने के बाद छिलके उतारें और टमाटर को दरदरा पीस लें. अब 5-10 खजूर लें, उनके बीज निकालें और छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें.
- अगर खजूर पर कोई छिलका हो, तो उसे भी हटा दें.
- एक पैन में एक चम्मच तेल गरम करें. इसमें सौंफ, जीरा और मेथी दाने का तड़का लगाएं.
- जब मसालों से खुशबू आने लगे, तो टमाटर का पेस्ट डाल दें. इसके बाद इसमें तेजपत्ता, दालचीनी, कश्मीरी लाल मिर्च, गरम मसाला, काला नमक, थोड़ा सा सादा नमक और कटे हुए खजूर डाल दें.
- मिठास के लिए इसमें 75 ग्राम गुड़ मिलाएं. इसे और भी चटपटा बनाने के लिए जीरा पाउडर, सोंठ, किशमिश, थोड़े से कटे हुए काजू और इलायची पाउडर डालें.
- चटनी में तीखापन और खटास को बैलेंस करने के लिए लास्ट में 2 चम्मच अमचूर पाउडर डालें.
- इसे धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक यह गाढ़ी न हो जाए. लास्ट में, तेजपत्ता और दालचीनी के टुकड़ों को बाहर निकाल दें.
कितने दिनों तक चलेगी? (Kitne Din Tak Kharab Nahi Hogi Ye Chutney)
आप इस चटनी को बाहर रखकर 5-6 दिन तक खा सकते हैं, जबकि फ्रिज में यह 15-20 दिनों तक बिल्कुल खराब नहीं होगी. अगर आप इसे और लंबे समय तक स्टोर करना चाहते हैं, तो ठंडी होने पर इसमें एक चम्मच विनेगर मिला सकते हैं.
इस चटनी को किन चीजों के साथ सर्व करें?
- कचौड़ी
- समोसा
- मठरी
- राधा वल्लभी पूरी
- आलू की सब्जी और पूरी
- पराठा
- दही भल्ला और चाट

स्वाद और सेहत से भरपूर हैं ये चटनी. (Image @NishaMadhulika)
खजूर-टमाटर की चटनी खाने के फायदे- (Khajur Tamatar Ki Chutney Khane Ke Fayde)
- खजूर आयरन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं, जो खून की कमी को दूर करने और पाचन के लिए काफी अच्छा है.
- टमाटर में लाइकोपीन पाया जाता है, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाने में मदद कर सकता है.
- खट्टी-मीठी चटनी खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ पेट को भी हेल्दी रख सकते हैं.
- किशमिश और गुड़ प्राकृतिक मिठास देते हैं, जिससे रिफाइंड शुगर की जरूरत कम होती है.
FAQs सबसे ज्यादा पूछे जानें वाले सवाल-
1. क्या इस चटनी में चीनी डाल सकते हैं?
हां, गुड़ की जगह बराबर मात्रा में चीनी का इस्तेमाल किया जा सकता है.
2. यह चटनी कितने दिन तक खराब नहीं होती?
फ्रिज में 15-20 दिन तक और विनेगर मिलाने पर.
3. क्या बिना खजूर के यह चटनी बन सकती है?
हां, लेकिन खजूर इसको खास खट्टा-मीठा और गाढ़ा टेक्सचर देता है.
ये भी पढ़ें- काजू कतली छोड़ो, इस बार 1 कप चावल से बनाओ आसान और टेस्टी बर्फी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं