विज्ञापन

मोबाइल रिपेयरिंग शॉप वाले की गंदी करतूत! फोन से महिला के प्राइवेट वीडियो चुराकर किए वायरल

मोबाइल रिपेयर शॉप के कर्मचारी से जब वीडियो के बारे में पूछा गया तो उसने महिला को गालियां दीं और फिर से फोटो वायरल करने की धमकी दी. परेशान महिला ने हिंगणा थाने में शिकायत दर्ज कराई.

मोबाइल रिपेयरिंग शॉप वाले की गंदी करतूत! फोन से महिला के प्राइवेट वीडियो चुराकर किए वायरल
नागपुर में मोबाइल रिपेयरिंग वाले की गंदी करतूत सामने आई है (सांकेतित तस्वीर)
  • नागपुर में मोबाइल रिपेयरिंग के दौरान महिला के निजी वीडियो चोरी कर वायरल कर दिए गए
  • महिला ने मोबाइल की खराब टचस्क्रीन ठीक करने के लिए हिंगणा रोड की द हब मोबाइल शॉप में फोन दिया था
  • रिपेयरिंग करने वाले युवक सनी सिंह ने फोन का स्क्रीन लॉक पैटर्न लेकर निजी डेटा चुराकर वायरल कर दिया
मुंबई:

जब मोबाइल काम करना बंद कर देता है तो उसे रेपयरिंग के लिए देना ही ऑप्शन होता है. सोचिए क्या हो जब रिपेयरिंग वाला आपका निजी डेटा चुराकर वायरल कर दे. ऐसा एक मामला महाराष्ट्र के नागपुर से सामने आया है. रिपेयरिंग के लिए दिए गए मोबाइल से एक महिला के प्राइवेट वीडियो चुराकर वायरल कर दिए गए.

मोबाइल रिपेयरिंग शॉप वाले की गंदी करतूत

रिपेयरिंग के लिए दिए गए मोबाइल फोन से महिला के उसके पति के साथ प्राइवेट फोटो और वीडियो थे. इन वीडियो को रिपेयरिंग शॉप वाले ने चुकाकर वायरल कर दिया. पीड़ित महिला ने पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया है. महिला की शिकायत पर हिंगणा पुलिस ने मोबाइल रिपेयर करने वाले आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. नागपुर के अंबाझरी पुलिस स्टेशन क्षेत्र के रामनगर में रहने वाले 26 साल के सनी सिंह के खिलाफ 32 साल की  पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई है.

टचस्क्रीन खराब होने पर रिपेयरिंग के लिए दिया था मोबाइल

महिला ने बताया कि उसके मोबाइल की टचस्क्रीन ठीक से काम नहीं कर रही थी. इसलिए उसने फोन को हिंगणा रोड स्थित 'द हब' मोबाइल शॉप में रिपेयरिंग के लिए दिया था. आरोपी सनी सिंह ने रिपेयरिंग का काम करते समय स्क्रीन लॉक पैटर्न पूछ लिया था और फोन के रिपेयर होने तक उसे इस्तेमाल के लिए एक पुराना मोबाइल दे दिया था.

फोन से चुराकर महिला के निजी वीडियो किए वायरल 

महिला को कुछ दिनों बाद उसे पता चला कि दुकान के एक कर्मचारी समेत अन्य लोगों के पास उसके और उसके पति के बेहद निजी फोटो और वीडियो हैं. ये फोटो-वीडियो अन्य लोगों को दिखाए जा रहे हैं. जब इस बारे में सनी सिंह से पूछताछ की गई, तो उसने महिला को गालियां दीं और फिर से फोटो वायरल करने की धमकी दी. परेशान महिला ने हिंगणा थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इस घटना ने रिपेयरिंग शॉप पर मोबाइल डेटा की निजता को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं.

ये भी पढ़ें-मुंबई में चॉल पर गिरा पहाड़ी का हिस्सा, 2 की मौत; कई लोगों के फंसे होने की आशंका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra Crime, Nagpur News, Mobile Repair Shops, Mobile Repairing, Video Viral
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com