विज्ञापन

श्रीलंका ने किया भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए टीम का ऐलान, तीन साल बाद हुई इस खिलाड़ी की वापसी

भारत के खिलाफ पहला टेस्ट मैच 15 अगस्त से गॉल में खेला जाएगा. और धनंजय डि सिल्वा को टीम की कमान सौंपी गई है

श्रीलंका ने किया भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए टीम का ऐलान, तीन साल बाद हुई इस खिलाड़ी की वापसी
धनंजय डि सिल्वा को टीम की कमान सौंपी गई है
Source: Social media

Sri Lanka team for 1st Test: पिछले कई दिनों से हर कोई यह सवाल कर रहा था कि आखिर श्रीलंका अपनी टेस्ट टीम का ऐलान कब करेगा. भारतीय फैंस और मीडिया में इसको लेकर बेचैनी बनी हुई थी. और अब मेजबान देश ने 15 अगस्त से शुरू हो रहे पहले टेस्ट से पहले टेस्ट (SL vs IND) के लिए टीम का ऐलान कर दिया है. अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज निरोशन डिकवेला और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका की टेस्ट टीम में वापसी हुई है.. धनंजय डि सिल्वा टीम की कमान संभालेंगे, जबकि कामिंदु मेंडिस को उप-कप्तान नियुक्त किया गया है. निरोशन डिकवेला को कुसल मेंडिस की जगह टीम में शामिल किया गया है, जो चोट के कारण पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं. डिकवेला की लगभग तीन साल बाद टेस्ट टीम में वापसी हुई है. उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था. इसके अलावा चोट के कारण सलामी बल्लेबाज पथुम निसानका भी इस मैच से बाहर रहेंगे.

टीम के बल्लेबाजी क्रम में लाहिरू उदारा, निशान मदुष्का, दिनेश चांदीमल, पासिंदु सूरियाबंडारा और सोनल दिनुषा शामिल हैं. युवा बल्लेबाज पासिंदु सूरियाबंडारा और ऑफ-स्पिनर केशरा नुवांता को गॉल में अपना टेस्ट डेब्यू करने का मौका मिल सकता है. पहले टेस्ट के लिए श्रीलंका की 16 सदस्यीय टीम इस प्रकार है:-

Latest and Breaking News on NDTV

धनंजय डी सिवा (कप्तान), कामिंदु मेंडिस (उप-कप्तान), निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), लाहिरू उदारा, निशान मदुष्का, दिनेश चांदीमल, पासिंदु सूरियाबंडारा, सोनल दिनुषा, रमेश मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, केशरा नुवांता, दिलशान मदुशंका, असिथा फर्नांडो, विश्वा फर्नांडो, लाहिरू कुमारा, मिलन रत्नायके\

यह भी पढ़ें: भारत के स्पिन जाल को लेकर बड़ा सवाल, यहां फंसा है 'गंभीर' पेंच, प्रबंधन समझेगा श्रीलंका का बड़ा इशारा?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dhananjaya Maduranga De Silva, Sri Lanka, India, West Indies Vs Sri Lanka 06/25/2026 Wisl06252026270363, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com