विज्ञापन

नालासोपारा 'लव जिहाद' केस में बड़ा खुलासा, आरोपी के मोबाइल से मिले कई आपत्तिजनक वीडियो

नालासोपारा लव जिहाद मामले में भाजपा नेता किरीट सोमैया आज इस मामले को लेकर पुलिस स्टेशन जाएंगे.

नालासोपारा 'लव जिहाद' केस में बड़ा खुलासा, आरोपी के मोबाइल से मिले कई आपत्तिजनक वीडियो
नालासोपारा लव जिहाद मामले कई बड़े खुलासे हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नालासोपारा लव जिहाद केस में एक युवक के खिलाफ गंभीर आरोपों के बाद मामला चर्चा में आ गया है. पुलिस जांच में आरोपी आरिफ अयूब शेख के मोबाइल फोन से कई आपत्तिजनक वीडियो मिलने की बात सामने आई है. जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि मामले में कितने लोग प्रभावित हुए हैं और क्या इस तरह की गतिविधियां लंबे समय से चल रही थीं. इस मामले में नालासोपारा में आरिफ शेख सहित 3 लोगों के खिलाफ इंस्टाग्राम के जरिए हिंदू लड़कियों को फंसाने और 'लव जिहाद' का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज की गई है. 

जांच तेज होने के साथ बढ़ी सियासी हलचल

मामले ने राजनीतिक रंग भी पकड़ लिया है. भाजपा नेता किरीट सोमैया ने इस प्रकरण को गंभीर बताते हुए इसकी निष्पक्ष जांच की मांग की है. इसी कड़ी में वह मंगलवार शाम करीब 4 बजे नालासोपारा पुलिस स्टेशन पहुंचेंगे और पुलिस अधिकारियों से मामले की प्रगति की जानकारी लेंगे.

पहले भी उठ चुके हैं ऐसे मामलों पर सवाल

पिछले कुछ वर्षों में महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में युवतियों के साथ कथित धोखाधड़ी और ब्लैकमेलिंग से जुड़े मामलों को लेकर बहस होती रही है. ऐसे मामलों में सोशल मीडिया और मोबाइल तकनीक के दुरुपयोग को लेकर भी चिंता जताई गई है.  फिलहाल पुलिस डिजिटल सबूतों की जांच कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से मिले डेटा की पड़ताल की जा रही है. जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

यह भी पढ़ें- 

'मां, ये मुझे मार देंगे..' ड्रग्स के खिलाफ अभियान छेड़ने वाले परविंदर झोटा को पहले से था डर; मां ने क्या बताया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra News, Maharashtra Crime News, Nalasopara News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com