विज्ञापन

श्रीलंका का भारत दौरा: कब होगा टीम इंडिया का ऐलान? रोहित-कोहली से लेकर हार्दिक तक...इन पर होंगी नजरें

दिसंबर में श्रीलंका भारत के दौरे पर आ रही है, जहां दोनों देशों के बीच तीन वनडे और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले जाने हैं.

श्रीलंका का भारत दौरा: कब होगा टीम इंडिया का ऐलान? रोहित-कोहली से लेकर हार्दिक तक...इन पर होंगी नजरें
दिसंबर में श्रीलंका भारत के दौरे पर आ रही है

भारतीय टीम अभी न्यूजीलैंड के दौरे पर हैं जहां दोनों देशों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा और निर्णायक मुकाबला खेला जा रहा है. इस सीरीज के बाद भारतीय टीम श्रीलंका की मेजबानी करेगी. दिसंबर में भारत-श्रीलंका के बीच तीन वनडे और इतने ही टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज होनी है. हालांकि, इस सीरीज के लिए अभी टीम इंडिया का चयन नहीं हुआ है. लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें को रविवार को सेलेक्शन कमेटी की बैठक हो सकती है. इस दौरान रोहित शर्मा-विराट कोहली पर तो नजरें होंगी कि हार्दिक पांड्या की वापसी पर भी फैंस की निगाहें होंगी. 

कल होगा टीम इंडिया का ऐलान

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड श्रीलंका के खिलाफ आगामी वनडे और T20I सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान रविवार, 29 नवंबर को कर सकता है. यह तारीख विजाग में होने वाले सीरीज के पहले मैच से लगभग दो हफ्ते पहले की है. कयास लगाए जा रहे हैं कि वनडे टीम की घोषणा अगले साल होने वाले 2027 ICC पुरुष क्रिकेट विश्व कप को ध्यान में रखकर की जाएगी. साथ ही क्योंकि यह सीरीज भारत में हो रही है, ऐसे में कोई नाम, जो न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज और वनडे सीरीज का हिस्सा थे, उनकी टीम से छुट्टी हो सकती है. 

श्रीलंका के खिलाफ सीरीज की शुरुआत 13 दिसंबर से होगी. फिलहाल कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, जो टी20 और वनडे सीरीज का हिस्सा थे, वो सैयद मुश्कात अली ट्रॉफी में खेल रहे हैं. 

रोहित-कोहली पर होंगी नजरें

आईपीएल 2027 से पहले रोहित शर्मा को एक बार फिर मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाया गया है. रोहित-कोहली की जोड़ी न्यूजीलैंड के खिलाफ फ्लॉप रही थी. ऐसे में उनकी नजरें घरेलू सरजमीं पर वापसी करने की होगी. वहीं कप्तान शुभमन गिल भी पूरी सीरीज के लिए वापसी करेंगे. न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछली सीरीज के दूसरे हिस्से में वे टेस्ट मैचों की अपनी प्रतिबद्धताओं के कारण नहीं खेल पाए थे.

चयन समिति टीम में कुछ बदलाव या प्रयोग भी कर सकती है, ताकि 2027 वर्ल्ड कप से पहले अलग-अलग संयोजनों को आजमाया जा सके. टी20 टीम के लिए कुछ दिन पहले 'राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026' हारने के बाद, वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा जैसे खिलाड़ियों के टीम में वापसी करने की उम्मीद है.

क्या हार्दिक पांड्या की होगी वापसी?

सबसे अहम सवाल हार्दिक पांड्या को लेकर है. कप्तान शुभमन गिल ने इस महीने की शुरुआत में हार्दिक की वापसी को लेकर स्पष्ट किया था कि स्टार ऑलराउंडर फिट होने के बाद घरेलू क्रिकेट खेलते दिखेंगे. हालांकि, सैयद मुश्कात ट्रॉफी के लिए हार्दिक को बरोदा की टीम का हिस्सा नहीं थे. हार्दिक फिलहाल एनसीए में हैं. यह देखना दिलचस्प होगा कि अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप से पहले क्या स्टार ऑल-राउंडर कोई अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगा या नहीं.

ऐसा है पूरा शेड्यूल

BCCI द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, सीरीज की शुरुआत वनडे मैचों से होगी, जिसके बाद T20I मैच खेले जाएंगे.

  • वनडे सीरीज:
  • पहला वनडे: 13 दिसंबर, विशाखापत्तनम
  • दूसरा वनडे: 16 दिसंबर, बेंगलुरु
  • तीसरा वनडे: 19 दिसंबर, अहमदाबाद
  • T20I सीरीज:
  • पहला T20I: 22 दिसंबर, राजकोट
  • दूसरा T20I: 24 दिसंबर, कटक
  • तीसरा T20I: 27 दिसंबर, पुणे

तीनों वनडे मैच भारतीय समयानुसार (IST) दोपहर 2 बजे शुरू होंगे, जबकि T20I मैच शाम 7 बजे शुरू होंगे. पहले वनडे मैच का आयोजन मूल रूप से दिल्ली में होना था, लेकिन बाद में BCCI ने इसे विशाखापत्तनम स्थानांतरित कर दिया.

यह भी पढ़ें: Mushfiqur Rahim: बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाला धुरंधर अब होगा रिटायर, खेलगा आखिरी टेस्ट

यह भी पढ़ें: 14 साल की जेन्सी कनाबर ने टेनिस में रचा इतिहास, सानिया मिर्जा का 24 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rohit Gurunath Sharma, Virat Kohli, India, Sri Lanka, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com