विज्ञापन

मेरठ के नीले ड्रम वाली मुस्कान के बाद मुंबई में हरा ड्रम, महिला ने ड्रम में ठूंसकर प्रेमी की लाश नाले में फेंकी

Mumbai Murder: महिला ने कबूल किया कि उसने अपने पति हसन और भाई तारिक शेख के साथ मिलकर अरबाज से फिरौती मांगने और उसकी हत्या की साजिश रची थी. आरोपियों ने अरबाज को पैसे के बहाने वर्सोवा बुलाया. वहां पैसे नहीं मिलने पर उसके हाथ बांधकर प्लास्टिक पाइप से बेरहमी से पिटाई की गई और फिर उसकी हत्या कर दी

मेरठ के नीले ड्रम वाली मुस्कान के बाद मुंबई में हरा ड्रम, महिला ने ड्रम में ठूंसकर प्रेमी की लाश नाले में फेंकी
मुंबई में हरे ड्रम में लाश भरकर नाले में फेंकी.
  • मुंब्रा इलाके में एक महिला ने अपने प्रेमी की हत्या कर शव हरे रंग के ड्रम में डालकर नाले में फेंका
  • हत्या में प्रेमिका मेहजबीन शेख, उसका पति हसन और भाई तारिक शेख शामिल थे, जिनमें से दो फरार हैं
  • पुलिस ने मोबाइल कॉल डिटेल्स और लोकेशन के आधार पर मेहजबीन शेख को हिरासत में लेकर पूछताछ की
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई:

मेरठ के नीले ड्रम वाला कांड तो याद ही होगा. जहां मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर पति सौरभ की पहले हत्या की और फिर उसके शव को सीमेंट से भरे नीले ड्रम में बंद कर दिया था. ऐसा ही तजा मामला अब मुंबई से सटे मुंब्रा से सामने आया है. इस बार निशाने पर पति नहीं बल्कि प्रेमी था. एक महिला ने अपने पति और भाई के साथ मिलकर अपने ही प्रेमी को पहले मौत के घाट उतारा और फिर उसके शन को हरे ड्रम में भरकर नाले में फेंक दिया. 

अरबाज काम पर निकला, वापस नहीं लौटा

 मुंब्रा पुलिस ने तकनीकी जांच और मोबाइल लोकेशन के आधार पर इस पूरे हत्याकांड का पर्दाफाश किया. हुआ क्या था ये जान लीजिए. दरअसल 3 अगस्त 2026 को मुंब्रा इलाके में रहने वाला अरबाज मकसूद अली खान दादर काम पर जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन वापस घर नहीं लौटा. परिवार ने काफी तलाश की, लेकिन जब उसका कोई पता नहीं चला तो पिता मुंब्रा पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाने पहुंचे.

Latest and Breaking News on NDTV

प्रेमिका ने खोला हत्या का राज

पुलिस ने जांच शुरू की और अरबाज के मोबाइल कॉल डिटेल्स और लोकेशन खंगालनी शुरू की. जांच में पता चला कि अरबाज की आखिरी लोकेशन वर्सोवा इलाके में थी. इसी दौरान पुलिस को उसकी प्रेमिका मेहजबीन शेख की लोकेशन भी उसी इलाके में मिली. शक के आधार पर पुलिस ने मेहजबीन को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की. शुरुआत में वह पुलिस को गुमराह करती रही, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने चौंकाने वाला खुलासा किया. 

Latest and Breaking News on NDTV

हत्या कर हरे ड्रम में लाश भरकर नाले में फेंकी

महिला ने कबूल किया कि उसने अपने पति हसन और भाई तारिक शेख के साथ मिलकर अरबाज से फिरौती मांगने और उसकी हत्या की साजिश रची थी. आरोपियों ने अरबाज को पैसे के बहाने वर्सोवा बुलाया. वहां पैसे नहीं मिलने पर उसके हाथ बांधकर प्लास्टिक पाइप से बेरहमी से पिटाई की गई और फिर उसकी हत्या कर दी. हत्या के बाद शव को एक हरे रंग के ड्रम में भरकर मुंब्रा इलाके के सुनसान नाले में फेंक दिया, ताकि सबूत मिटाए जा सकें.

Latest and Breaking News on NDTV

हत्यारी प्रेमिका और उसका भाई गिरफ्तार, पति फरार

मुंब्रा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मेहजबीन शेख और उसके भाई तारिक शेख को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका पति हसन और उसका साथी मुजम्मल पठान अभी फरार हैं, जिनकी तलाश चल रही है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या, साजिश और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है. मुंब्रा पुलिस की तकनीकी जांच और तेजी से की गई कार्रवाई की वजह से इस ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा हो सका. फिलहाल  फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है. 

ये भी पढ़ें-राजस्थान में नीले ड्रम से मिला युवक का शव, पत्नी-बच्चे लापता; खौफनाक मुस्कान कांड की यादें हुईं ताजा

ये भी पढ़ें- नीले ड्रम वाली मुस्कान ने बेटी को दिया जन्म, क्या होते हैं जेल में पैदा होने वाले बच्चों के अधिकार?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com