विज्ञापन

मातृभूमि और ईठा से 4 दिसंबर को टकराएगी हॉरर थ्रिलर वृषकर्म, ट्रेलर ने रोंगटे किए खड़े, फैंस बोले- ब्लॉकबस्टर है

सलमान खान की मातृभूमि और श्रद्धा कपूर की ईठा से टकराने को तैयार 4 दिसंबर को रिलीज हो रही वृषकर्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें दुपहिया के भूगोल और नागा चैतन्य का अलग अवतार देखने को मिला है. 

मातृभूमि और ईठा से 4 दिसंबर को टकराएगी हॉरर थ्रिलर वृषकर्म, ट्रेलर ने रोंगटे किए खड़े, फैंस बोले- ब्लॉकबस्टर है
मातृभूमि और ईठा से टकराने को तैयार वृषकर्म, नागा चैतन्य की फिल्म का आया ट्रेलर
YouTube
नई दिल्ली:

4 दिसंबर का दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार होने वाला है क्योंकि इस दिन सलमान खान की मचअवेटेड फिल्म मातृभूमि और श्रद्धा कपूर की ईठा बॉक्स ऑफिस पर टकराती हुई नजर आएगी. लेकिन केवल ये दो फिल्में नहीं हैं, जो 4 दिसंबर 2026 को रिलीज हो रही हैं. बल्कि इस दिन साउथ की हॉरर पौराणिक थ्रिलर फिल्म भी रिलीज हो रही है, जिसे कार्तिक डंडू ने डायरेक्ट किया है. वहीं लीड रोल में नागा चैतन्य नजर आ रहे हैं. इसके अलावा दुपहिया के भूगोल यानी स्पर्श श्रीवास्तव भी नजर आ रहे हैं. फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है, जिसमें उनका अलग अवतार देखने को मिला है, जो वायरल हो रहा है.  

नागा चैतन्य ने शेयर किया ट्रेलर

नागा चैतन्य ने अपने X (पहले ट्विटर) पर ट्रेलर का लिंक शेयर करते हुए लिखा, "लीजिए, पेश है वृषकर्म का ट्रेलर! मैं आप सभी के साथ इसे शेयर करने का बेसब्री से इंतजार कर रहा था. मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि मुझे इतनी महत्वाकांक्षी फिल्म का हिस्सा बनने का मौका मिला. यह फिल्म मेरे दिल के बहुत करीब है और मैं चाहता हूं कि आप इसे जल्द से जल्द बड़े पर्दे पर देखें. कृपया इसे बेहतरीन साउंड और विजुअल सेटअप के साथ देखें. देरी के लिए माफी चाहता हूं. आपके धैर्य और समर्थन के लिए धन्यवाद. #वृषकर्म4दिसंबरको."

ये भी पढ़ें- करिश्मा-सैफ का 27 साल पुराना रोमांटिक गाना, करीना कपूर ने किया शेयर, कहा- कौन जानता था सैफू अपनी सिस्टर इन लॉ के साथ डांस करेगा

पौराणिक कहानी है वृषकर्म

ट्रेलर की शुरुआत 5,000 साल पुरानी एक रहस्यमयी अलौकिक शक्ति के परिचय से होती है, जो खजाना खोजने वालों के सफर जैसी लगती है, धीरे-धीरे एक ऐसे प्राचीन रहस्य में बदल जाती है जो पूरी मानवता के लिए खतरा बन सकती है. नागा चैतन्य इसमें बिल्कुल नए लुक में नजर आ रहे हैं. एक खजाना खोजने वाले (ट्रेजर हंटर) के रूप में उनका रफ और इंटेंस अवतार देखने को मिला है. फिल्म की कहानी वैदिक ज्ञान और ऐसी शक्तियों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो आम इंसानों की सोच से परे हैं. अंत में, मुख्य किरदार 'वृषकर्म' में बदल जाता है एक ऐसी दिव्य शक्ति, जिसने सृष्टि के धर्म की रक्षा करने का जिम्मा उठाया है. 

4 दिसंबर को बॉक्स ऑफिस पर होगी टक्कर

फिल्म में मीनाक्षी चौधरी लीड एक्ट्रेस हैं. जबकि 'लापता लेडीज' और दुपहिया से मशहूर हुए स्पर्श श्रीवास्तव भी इसमें एक अहम किरदार निभाते नजर आ रहे हैं. यह फिल्म इस साल 4 दिसंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसकी टक्कर मातृभूमि और ईठा से होने वाली है. देखते हैं कि कौन 4 दिसंबर को बॉक्स ऑफिस पर बाजी मारता है. 

ये भी पढ़ें- 29 साल पुराना गाना, जिसके बिना अधूरी थी 90s की शादी, तारे बने बाराती, कुमार सानू-जसपिंदर की दिल छू लेने वाली आवाज
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vrushkarma Fikm, Naga Chaitanya, Vrushakarma Vs Maatrubhumi, Vrushakarma Vs Eetha
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com