विज्ञापन

नंबर 1 इशांत शर्मा, आकाश दीप ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करने वाले टॉप-8 भारतीय तेज गेंदबाज

वेलिंगटन टेस्ट मैच की पहली पारी में न्यूजीलैंड ने 365 रन बनाए जिसमें टॉम ब्लंडेल ने सबसे ज्यादा 89 रन की पारी खेली, वहीं, भारत की ओर से आकाश दीप ने कमाल की करते हुए 5 विकेट हॉल करने में कामयाबी हासिल की.

नंबर 1 इशांत शर्मा, आकाश दीप ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करने वाले टॉप-8 भारतीय तेज गेंदबाज
आकाश दीप ने न्यूजीलैंड में रचा इतिहास
NDTV

वेलिंगटन टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड की पहली पारी के दौरान आकाश दीप ने 99 रन देकर 5 विकेट लिए जो न्यूजीलैंड में किसी भी भारतीय तेज गेंदबाज की ओर से किया गया आठवां सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी परफॉर्मेंस है. इस मामले में पहले नंबर पर इशांत शर्मा हैं. इशांत शर्मा ने साल 2014 में वेलिंगटन 51 रन देकर 6 विकेट लिए थे, जो भारतीय तेज गेंदबाज की ओर से किया गया न्यूजीलैंड में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी परफॉर्मेंस का रिकॉर्ड है. 

दूसरे नंबर पर भी इशांत शर्मा ही हैं, 2014 में ही ऑकलैंड टेस्ट मैच में भारतीय तेज गेंदबाज ने 134 रन देकर 6 विकेट लिए थे. तीसरे नंबर पर जहीर खान हैं.  जहीर खान ने 2002 में हैमिल्टन टेस्ट मैच में 29 रन देकर 5 विकेट अपने नाम करने में सफलता हासिल की थी. वहीं, उसी साल 2002 में  वेलिंगटन में जहीर खान ने अपनी गेंदबाजी का जलवा दिखाया था और 53 रन देकर 5 विकेट हासिल किए थे. न्यूजीलैंड में तेज गेंदबाज जहीर खान का जलवा रहा है. इसके बाद 2009 में जहीर ने अपनी गेंदबाजी से फिर से कमाल किया था और  वेलिंगटन में खेले गए टेस्ट में 65 रन देकर 5 विकेट हासिल किए थे. 

इसके बाद फिर से इशांत ने अपना जलवा 2020 में दिखाया था. 2020 में वेलिंगटन टेस्ट में इशांत ने 68 रन देकर 5 विकेट हासिल किए थे. इसके बाद 7वें नंबर पर जवागल श्रीनाथ हैं. श्रीनाथ ने 1999 में हैमिल्टन टेस्ट में 95 रन देकर 5 विकेट हासिल किए थे. अब नंबर 10 पर आकाश दीप हैं. आकाश दीप ने 2026 में 99 रन देकर 5 विकेट हासिल करने में सफलता हासिल की है. 

न्यूज़ीलैंड में किसी भारतीय तेज़ गेंदबाज़ की ओर से सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी

  • 6/51 - इशांत शर्मा @ वेलिंगटन, 2014
  • 6/134 - इशांत शर्मा @ ऑकलैंड, 2014
  • 5/29 - ज़हीर खान @ हैमिल्टन, 2002
  • 5/53 - ज़हीर खान @ वेलिंगटन, 2002
  • 5/65 - ज़हीर खान @ वेलिंगटन, 2009
  • 5/68 - इशांत शर्मा @ वेलिंगटन, 2020
  • 5/95 - जवागल श्रीनाथ @ हैमिल्टन, 1999
  • 5/99 - आकाश दीप @ वेलिंगटन, 2026*

यह भी पढ़ें | IND vs NZ, Day-2 Live Updates: गिल भी गए, 29 गेंद में 17 रन बनाकर आउट, जेमीसन के बने शिकार, भारत की हालत खराब 

यह भी पढ़ें | रिंकू की शादी में वैभव-अभिषेक करेंगे धमाकेदार डांस! सूर्यवंशी ने प्लान का कर दिया खुलासा, 4 दिसंबर को है शादी

यह भी पढ़ें | रोहित शर्मा के डिप्टी बनने को नहीं तैयार बुमराह, क्या MI को छोड़ने की तैयारी में 'बूम-बूम'?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Akash Deep, New Zealand Vs India 2026/27, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com