विज्ञापन

रेलवे में बड़ा फेरबदल; दिल्ली, मुंबई, लखनऊ समेत कई मंडलों को मिले नए DRM, 37 अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट

रेलवे बोर्ड ने 37 वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं. दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, पुणे, प्रयागराज, जम्मू और सियालदह समेत कई महत्वपूर्ण मंडलों में नए DRM तैनात किए गए हैं.

रेलवे में बड़ा फेरबदल; दिल्ली, मुंबई, लखनऊ समेत कई मंडलों को मिले नए DRM, 37 अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट
रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला, 37 अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियां
फाइल फोटो डीआरएम ऑफिस
  • रेलवे बोर्ड ने बदले कई मंडलों के DRM, प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव
  • उत्तर रेलवे से मध्य रेलवे तक बड़े पैमाने पर फेरबदल, 37 अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
  • प्रतिनियुक्ति से लौटे अधिकारियों को मिली बड़ी जिम्मेदारी
नई दिल्ली:

भारतीय रेलवे ने बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए देशभर के कई महत्वपूर्ण मंडलों में नए मंडल रेल प्रबंधकों (DRM) की ट्रांसफर-पोस्टिंग लिस्ट जारी कर दी है. रेलवे बोर्ड द्वारा जारी आदेशों के अनुसार 37 वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. दिल्ली (Delhi), मुंबई (Mumbai), लखनऊ, पुणे, प्रयागराज, जम्मू, सियालदह और विशाखापत्तनम जैसे प्रमुख मंडलों में बदलाव हुआ है. कई अधिकारी विभिन्न मंत्रालयों और रेलवे संस्थानों में प्रतिनियुक्ति पूरी करने के बाद वापस रेलवे प्रशासन में लौटे हैं.

प्रतिनियुक्ति से वापस आकर बने DRM, किन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी?

रेलवे बोर्ड की ओर से जारी आदेशों के मुताबिक, कई अधिकारियों को दूसरे रेलवे जोन से लाकर नई जिम्मेदारी दी गई है. वहीं, कुछ अधिकारियों को अलग-अलग मंत्रालयों और रेलवे से जुड़ी संस्थाओं में प्रतिनियुक्ति से वापस लाकर मंडल रेल प्रबंधक (DRM) बनाया गया है. इन नियुक्तियों में वरिष्ठ प्रशासनिक ग्रेड (SAG) और अन्य वरिष्ठ स्तर के अधिकारियों को भी जिम्मेदारी दी गई है.

नए डीआरएम की ट्रांसफर पोस्टिंग लिस्ट

नए डीआरएम की ट्रांसफर पोस्टिंग लिस्ट

रेलवे बोर्ड की ट्रांसफर लिस्ट के अनुसार, सुबिन कुमार को ईस्ट सेंट्रल रेलवे जोन के अंतर्गत दीनदयाल उपाध्याय मंडल का डीआरएम बनाया गया है. नरेंद्र कुमार लोहिया को DRM, जोधपुर, दीपक नारायण काटे को मुंबई CST, समीर शंकर को हुबली, नितिन बंसल को प्रयागराज, अमित कुमार जैन को संबलपुर, पृथुल कुमार को रायपुर, शिखा श्रीवास्तव को लखनऊ जंक्शन, मनोज कुमार गंगैया को सियालदह, वीणा कुमारी वर्मा को अजमेर, यशवंत कुमार चौधरी को रतलाम, अर्चना मित्तल को मालदा टाउन,अमित श्रीवास्तव को विशाखापत्तनम, सुधीर कुमार सरवरिया को मुंबई सेंट्रल और गुनींदर सिंह नरंग को जबलपुर मंडल का डीआरएम नियुक्त किया गया है.

इसके अलावा रेलवे बोर्ड ने अन्य मंडलों के लिए भी नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं.

उत्तर रेलवे और मध्य रेलवे में भी बदलाव

उत्तर रेलवे के कई महत्वपूर्ण मंडलों में नई नियुक्तियां की गई हैं. मनीषा चटर्जी को अंबाला मंडल की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि अक्षय कुमार मरांदु को जम्मू मंडल का DRM बनाया गया है. अमनदीप कपूर को लखनऊ मंडल की जिम्मेदारी सौंपी गई है. संजय सिंह को दिल्ली मंडल का DRM बनाया गया है. वहीं हर्षा दास को मध्य रेलवे के पुणे मंडल का नया DRM नियुक्त किया गया है. मध्य रेलवे के मुंबई CST मंडल में दीपक नारायण काटे और सोलापुर मंडल में भारद्वाज चौधरी को नई जिम्मेदारी दी गई है.

कई अधिकारी दूसरी संस्थाओं और मंत्रालयों से लौटकर संभालेंगे जिम्मेदारी

रेलवे बोर्ड के आदेशों में कई ऐसे अधिकारी भी शामिल हैं, जो फिलहाल दूसरे मंत्रालयों या रेलवे से जुड़ी संस्थाओं में प्रतिनियुक्ति पर थे. उनमें से प्रमुख नाम ये हैं.

  • नितिन बंसल फिलहाल DFCCIL में प्रतिनियुक्ति पर थे. उन्हें प्रयागराज मंडल का DRM बनाया गया है.
  • डॉ. अमित कुमार जैन DMRC में प्रतिनियुक्ति पर थे. उन्हें संबलपुर मंडल की जिम्मेदारी दी गई है.
  • पृथुल कुमार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में प्रतिनियुक्ति पर थे. उन्हें रायपुर मंडल का DRM बनाया गया है.
  • मनोज कुमार गंगैया कोयला मंत्रालय में प्रतिनियुक्ति पर थे. उन्हें सियालदह मंडल की जिम्मेदारी मिली है.
  • अर्चना मित्तल नीति आयोग में प्रतिनियुक्ति पर थीं. उन्हें मालदा टाउन मंडल का DRM बनाया गया है.
  • अमित श्रीवास्तव RDSO में तैनात थे. उन्हें विशाखापत्तनम मंडल की जिम्मेदारी दी गई है.

कैट में चल रहे मामलों से जुड़ी शर्त का भी जिक्र

रेलवे बोर्ड के कुछ नियुक्ति आदेशों में केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण (CAT) में लंबित मामलों का भी उल्लेख किया गया है. कुछ नियुक्तियां CAT की प्रधान पीठ, नई दिल्ली में लंबित OA नंबर 1948/2026 के अंतिम फैसले के अधीन रखी गई हैं. वहीं, कुछ अन्य नियुक्तियां OA नंबर 3534/2025 के अंतिम फैसले के अधीन हैं. ऐसे में इन अधिकारियों की नियुक्तियों पर संबंधित न्यायिक मामलों के अंतिम फैसले का असर पड़ सकता है.

यह भी पढ़ें : आरा-धनबाद रूट पर जल्द दौड़ेंगी दो नई ट्रेनें; दनियावां, बिहारशरीफ और राजगीर समेत होंगे 9 स्टेशन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Railway Board, Transfer List, DRM Postings, Railway Transfer Good News, Indian Railways
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com