विज्ञापन

पहले पुलिस को पीटा, फिर मेडिकल टेस्ट भी से भागा, गाड़ी पर कई चालान...मुंबई BMW हादसे के शनाय की क्राइम कुंडली

मुंबई के कोस्टल रोड पर हुए भयानक बीएमडब्ल्यू हादसे में एक बड़ा खुलासा हुआ है. हादसे का शिकार हुई इस लग्जरी कार का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और इसका ड्राइवर पहले भी पुलिस की फाइलों में दर्ज था.

मुंबई के कोस्टल रोड पर हुए भयानक बीएमडब्ल्यू हादसे में एक बड़ा खुलासा हुआ है.

मुंबई के कोस्टल रोड पर जिस काली बीएमडब्ल्यू कार ने हवा में उड़कर मौत का तांडव मचाया, वह कोई पहली बार सड़क पर कहर नहीं बरपा रही थी. पुलिस जांच में जो खुलासे हुए हैं, वे चौकाने वाले हैं. हादसे का शिकार हुई इस लग्जरी कार (रजिस्ट्रेशन नंबर DD 01 C 6302) का पुराना रिकॉर्ड बेहद खौफनाक और कानून से बचने वाला रहा है. इस कार के खिलाफ पहले से ही लापरवाही से गाड़ी चलाने और लोगों की जान जोखिम में डालने के मामले दर्ज थे.

मार्च महीने में भी किया था एक्सीडेंट

यह पहली बार नहीं था जब इस कार ने किसी की जिंदगी को खतरे में डाला हो. इसी साल 29 मार्च को ब्रीच कैंडी इलाके में इसी बीएमडब्ल्यू कार ने ताड़देव के रहने वाले ओमकार शिर्के की गाड़ी को टक्कर मार दी थी. उस समय शिर्के अपनी पत्नी के साथ जा रहे थे. एक्सीडेंट के बाद जब शिर्के ने अपने मोबाइल फोन से वीडियो बनाना शुरू किया तो कार चला रहा लड़का उनसे बदतमीजी करने लगा और धमकियां देने लगा. इस मामले में गामदेवी पुलिस स्टेशन में आईपीसी और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत केस भी दर्ज किया गया था.

ड्राइवर का 'पब' कनेक्शन और पुलिस से हाथापाई

हादसे में जान गंवाने वाले 21 साल के ड्राइवर शनाय फाल्गुन गज्जर का खुद का रिकॉर्ड भी बेहद दागदार था. महज एक महीने पहले अगस्त 2026 में बांद्रा के एक मशहूर '145 पब' के बाहर शनाय ने भारी हंगामा खड़ा किया था. शराब के नशे में धुत शनाय ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों के साथ गाली-गलौज और मारपीट की थी. इसके बाद बांद्रा पुलिस ने उसके खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने का केस दर्ज किया था. जब पुलिस उसे मेडिकल टेस्ट के लिए भाभा अस्पताल ले गई तो शनाय और उसके दोस्तों ने खून की जांच कराने से साफ मना कर दिया था.

पेंडिंग चालान और 200 की स्पीड में मौत का सफर

इस बीएमडब्ल्यू कार पर पहले से ही ओवरस्पीडिंग, गलत पार्किंग और सिग्नल तोड़ने के कई ई-चालान पेंडिंग थे. नियमों की इसी अनदेखी का नतीजा 20 सितंबर 2026 को सामने आया. मरीन ड्राइव की तरफ से आ रही यह कार करीब 120 से 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही थी. लोटस जेटी के पास एक तीखे मोड़ पर ड्राइवर कार से नियंत्रण खो बैठा. कार पुल की रेलिंग को तोड़ती हुई सीधे कोस्टल रोड फ्लाईओवर के नीचे जा गिरी.

यह भी पढ़ें- मुंबई में फ्लाईओवर से गिरी तेज रफ्तार BMW कार, 3 लोगों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai Coastal Road Accident, BMW Record Sales, Mumbai Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com