रविवार सुबह-सुबह मुंबई से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है. यहां एक तेज रफ्तार BMW कार ब्रिज से गिर गई. इस हादसे में कार में सवार तीन युवकों की मौत हो गई. जबकि एक अन्य शख्स गंभीर रूप से घायल बताया जाता है. मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा मुंबई के कोस्टल रोड पर लोटस जेटी के पास हुआ. स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार तड़के मुंबई कोस्टल रोड पर लारा कॉलेज के सामने लोटस जेटी के पास एक ब्लैक कलर की BMW कार ब्रिज से गिर गई. शुरुआती जानकारी के अनुसार यह हादसा रविवार 20 सितंबर को सुबह करीब 5:20 बजे हुआ.
घटनास्थल से जो तस्वीर और वीडियो सामने आई है, उससे साफ पता चल रहा है कि हादसे की वक्त कार की रफ्तार कितनी तेज रही होगी. हादसे के बाद कार के बिल्कुल परखच्चे उड़ गए. उसे क्रेन के जरिए घटनास्थल से हटाया गया है. वहीं एक दूसरी तस्वीर से यह साफ हो रहा है कि कार कितनी दूर जाकर गिरी. नीचे दो तस्वीरों में आप हादसे की भयावहता को समझ सकते हैं-
पहली तस्वीर- हादसे में BMW कार के उड़े परखच्चे

दुर्घटनाग्रस्त BMW को क्रेन के जरिए घटनास्थल से हटाया गया है.
Photo Credit: NDTV
दूसरी तस्वीर- कहां से कहां जाकर गिरी कार
इस तस्वीर में पहली लाल घेरे में वो जगह है, जहां से तेज रफ्तार कार फ्लाईओवर से गिरी. दूसरी लाल घेरे में वो तस्वीर है, जहां कार जाकर पहुंची. तस्वीर में भले यह दूरी कम लग रही हो, लेकिन असलियत में दोनों जगहों के बीच की दूरी लगभग 100 फीट से ज्यादा ही होगी. अब आप अंदाजा लगा सकते है कि रफ्तार इतनी तेज थी, फ्लाईओवर की दीवार को तोड़ते हुए कार 100 फीट से ज्यादा दूर जाकर गिरी.

मरीन ड्राइव से हाजी अली की ओर जा रही थी BMW
लोगों ने बताया कि एक काली BMW मरीन ड्राइव से हाजी अली की ओर जा रही थी, तभी तेज रफ्तार के कारण वह दुर्घटनाग्रस्त होकर ब्रिज से गिर गई. हादसे में चार लोग घायल हो गए और उन्हें नायर अस्पताल ले जाया गया. नायर अस्पताल के CMO से मिली जानकारी के अनुसार, तीन घायलों को अस्पताल लाने पर मृत घोषित कर दिया गया.
Three people were killed and one critically injured after a BMW crashed on the Mumbai Coastal Road near Lotus Jetty around 5:20 AM on September 20. Police said the car was travelling from Marine Drive towards Haji Ali when the driver allegedly lost control due to overspeeding.… pic.twitter.com/GVkHbjczuL
— IANS (@ians_india) September 20, 2026
मृतकों में 17, 21 और 25 साल के युवक
मृतकों की पहचान 21 वर्षीय शनाय गज्जल और 17 वर्षीय धैर्य सेठ के तौर पर हुई है. तीसरे मृतक की पहचान अभी तक नहीं हुई है. लेकिन उसकी उम्र करीब 25 वर्षीय बताई जा रही है. वहीं 20 वर्षीय एक अन्य युवक अभी ट्रॉमा वार्ड में भर्ती है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस और अन्य एजेंसियां दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही हैं.
यह भी पढ़ें -
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं